top of page

ब्रिज निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें- सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह

Placeholder Image

उज्जैन। सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्मित किए जा रहे सेतुओं का स्‍थल निरीक्षण किया। सिंहस्थ मेला अधिकारी सिंह ने निर्देश दिए कि सेतु निर्माण कार्य समय सीमा में और निर्धारित मापदंड के अनुसार करें।


जुलाई 2026 तक स्‍लैब का कार्य पूरा कर लिया जाएगा- ई.पंत


निरीक्षण की शुरूआत मां गढ़कालिका से श्री काल भैरव मंदिर मार्ग पर निर्मित होने वाले समांतर पुल से हुई। पुल में 66 पाइल और 10 पियर रहेंगे। साथ ही पुल के दोनों और हाई मास्ट की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर सिंह ने उक्त सेतु पर खुदाई का कार्य दूसरी और भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण सेतु के ई ई पी एस पंत ने जानकारी दी कि उक्त सेतु में आगामी जुलाई 2026 तक स्लैब और फरवरी 2026 के अंत तक पाइल का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।


इसके बाद भैरवगढ़ से पीपलीनाका मार्ग पर समांतर नवीन सेतु निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उक्त सेतु में 5 पियर रहेंगे। उक्त सेतु के पाइल का कार्य प्रगतिरत है। लोक निर्माण सेतु के अधिकारी ने जानकारी दी कि दिसंबर 2026 तक इस कार्य के पूर्ण होने की संभावना है।


इसके पश्चात श्री सिद्धवट से श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर तक नवीन निर्मित होने वाले ब्रिज के कार्य का निरीक्षण कर सिंहस्थ मेला अधिकारी सिंह ने निर्देश दिए कि पाइल का कार्य जल्द शुरू किया जाए। यहां पर खुदाई का कार्य प्रगतिरत है।


निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page