top of page

दावोस में यूनाइटेड कॉन्शसनेस ग्लोबल के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट

Placeholder Image

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में United Consciousness Global के प्रतिनिधिमंडल से भेंट कर योग के प्रचार-प्रसार, आश्रम तथा योग केंद्रों की स्थापना से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशेष रूप से जर्मनी सहित विभिन्न देशों में योग के वैश्विक विस्तार हेतु संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


प्रतिनिधिमंडल द्वारा अवगत कराया गया कि संस्था वर्ष 2027 में उज्जैन स्थित कालिदास अकादमी में ‘United Consciousness Conclave’ के अंतर्गत एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने की योजना पर कार्य कर रही है। साथ ही उज्जैन में संस्था का एक स्थायी केंद्र स्थापित करने का भी लक्ष्य बताया गया।


मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस सहयोग को आगे बढ़ाने तथा भविष्य में प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं पहलों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के प्रति सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page