उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मनासा सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शनिवार को नीमच जिले के मनासा प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल मनासा का आकस्मिक निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और सिविल अस्पताल में जीबीएस संभावित मरीजों के लिए पृथक से वेंटीलेटर सुविधायुक्त एक अस्थाई वार्ड प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होने इस वार्ड में चिकित्सकों की व्यवस्था, मेडीकल कॉलेज नीमच से करने के निर्देश भी दिए है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मनासा अस्पताल में उपचाररत मरीजों और उनके परिजनों से भेटकर चर्चा की और उपचार व्यवस्था के बारे में पूछा। मंत्री शुक्ल ने सभी मरीजों को नि:शुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध कराने और पर्याप्त संख्या में आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार, न.प.अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.अजय तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, कमिश्नर उज्जैन आशीष सिह, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं भोपाल से आए आयुक्त नगरीय प्रशासन संकेत भोंडवे, स्वास्थ्य आयुक्त तरूण राठी एवं मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना भी उपस्थित थी।