top of page

जिला चिकित्सालय उज्जैन में 24 घंटे निःशुल्क शव वाहन सेवा प्रारंभ

Placeholder Image

राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु उपरांत मृतक को निवास स्थल/श्मशान घाट तक निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से शव वाहन सेवा का संचालन प्रारंभ किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शासकीय अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु (Institutional death only) होने पर मृतक को सम्मानपूर्वक उनके परिजनों को सुपुर्द कर निःशुल्क उनके निवास स्थल तक पहुँचाना है। राज्य शासन ने इस हेतु उज्जैन जिला अस्पताल में 04 शव वाहन प्रदान किए हैं। चारों शव वाहन चौबीस घंटे जिला चिकित्सालय उज्जैन, चरक भवन में उपलब्ध रहेंगे।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने जानकारी में बताया कि शव वाहन द्वारा शासकीय स्वास्थ्य संस्था से मृतक के निवास स्थल/श्मशान घाट तक निःशुल्क परिवहन किए जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शव वाहन संचालन केवल जिले की सीमा के अंदर किया जाएगा। निजी चिकित्सालयों, निवास स्थल एवं अन्यत्र किसी भी स्थान पर हुई मृत्यु के प्रकरण में शव वाहन उपलब्ध कराए जाने की पात्रता नहीं होगी। शव वाहन सेवा हेतु मोबाईल नंबर 6269907250 व 6269906944 पर संपर्क किया जा सकता है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page