क्या मछली खाने से पुरुषों यौन क्षमता बढ़ती है?

सवाल थोड़ा पेचीदा जरूरी है, लेकिन आजकल की दौड़ भाग से भरी जिंदगी में पुरुषों की यौन क्षमता में कमी आना बहुत आम बात है। मुझे अपने कॉलेज का वो समय बहुत अच्छे से याद है, जब कक्षा के कुछ युवा लड़के इस समस्या के बारे में खुलकर बात किया करते थे। जब इस विषय पर बात होती थी तो कुछ सहपाठी झिझक के कारण इस चर्चा से दूरी भी बना लेते थे। जब हम लोग फाइनल इयर में पहुँचे तो पुरुष शिक्षक भी इस गंभीर विषय पर अपने तर्क रखने लगे। मालवा हेराल्ड ने इस बारे में थोड़ी पड़ताल की तो कुछ रोचक जानकारी हाथ लगी जो हम आपसे साझा कर रहे हैं।
एक शोध के मुताबिक कुछ विशेष प्रजाति की मछलियों सैल्मन (Salmon), मैकेरल (Mackerel), सार्डिन (Sardines), टूना (Tuna) इत्यादि पुरषों की यौन क्षमता बढ़ाने में मददगार हैं। इन मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, जिंक, प्रोटीन और विटामिन जैसे विटामिन B12, विटामिन D की अधिकता होती है। पुरषों की सेक्स समस्या से जुड़े जानेमाने डॉक्टर सलाह के तौर पर सप्ताह में कम से कम एक बार फैटी फिश (Fatty Fish) खाने की सलाह देते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड डोपामाइन बढ़ाते हैं, जिससे आपका मूड अच्छा होता है और यौन रूप से सक्रिय महसूस होता है। ये रक्त प्रवाह (Blood Flow) को भी ठीक रखते हैं, जो यौन क्रिया के लिए ज़रूरी है और टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) को भी सपोर्ट करते हैं।
जिंक (Zinc): जिंक टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने और स्पर्म की गुणवत्ता सुधारने में मदद करता है, जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रोटीन और विटामिन: मछली में प्रोटीन, विटामिन B12, विटामिन D, आयरन और जिंक भी होते हैं, जो समग्र यौन स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिए अच्छे हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक मछली खाना यौन स्वास्थ्य (Sexual Health) और प्रजनन क्षमता (Fertility) के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो एक से दो माह के भीतर ही परिणाम आपके सामने होंगें। आप स्वयं को पहले से अधिक उर्जावान महसूस करने लगेंगे।
जानकारों के मुताबिक अधिक मात्रा में मछली खाने के साइड इफ़ेक्ट भी होते हैं, आप अपने चिकित्सक द्वारा दिये गए परामर्श से भी अपनी डाइट में मछली को शामिल कर सकते हैं।