top of page
महाकाल महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर श्री महाकाल महालोक में हुई सुगम संगीत एवं बैंड की प्रस्तुति

श्री महाकाल महालोक के प्रांगण में आयोजित श्री महाकाल महोत्सव के चतुर्थ दिवस 17 जनवरी 2026 शनिवार को सायं 7 बजे दो अलग-अलग बैंडो की प्रस्तुति देखने को मिली जिसमें इंदौर के श्रेयश शुक्ला एवं बैंड तथा मुंबई के विपिन अनेजा एवं बैंड द्वारा सुगम संगीत एवं बैंड की प्रस्तुति दी गई।
उपस्थित कलाकारों का सम्मान एवं सत्कार उप प्रशासक श्रीमती सिम्मी यादव द्वारा किया गया एवं इस अवसर पर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री भीमाशंकर जी के पुजारी परिवार से मयुरेश कोडिलकर , चंद्रकांत कौदरे , जालिंदर कौदरे तथा ज्योतिर्लिंग भगवान श्री नागेश्वर महाराष्ट्र के पुजारी परिवार से दर्शन पाठक ,दिनेश पाठक आदि उपस्थित रहे।
bottom of page