top of page

सिंहस्थ महापर्व के पहले प्रेस क्लब में हुआ पत्रकारों का महाकुंभ

Placeholder Image

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व के पहले धार्मिक नगरी में पत्रकारों का महाकुंभ गत दिवस आयोजित किया गया, जिसमें प्रेस क्लब के पदाधिकारी और कार्यकारिणी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही नवीन कार्यकाल की बधाई देते हुए कहा कि शहर और समाज को आपसे काफी उम्मीदें हैं आने वाले समय में सिंहस्थ महाकुंभ भी आयोजित होने वाला है इसीलिए अब आपकी जिम्मेदारियां और भी बढ़ चुकी है सिंहस्थ में उज्जैन की मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव,प्रजातंत्र के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा, संझा लोकस्वामी के ग्रुप डायरेक्टर जितेंद्र सोनी, विस्तार न्यूज़ के एमपी हेड ज्ञानेंद्र तिवारी, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, वरिष्ठ पत्रकार पंडित विजय शंकर मेहता, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, वरिष्ठ अभिभाषक सुदीप भार्गव की गरिमामय उपस्थिति मे यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात प्रसिद्ध नृत्यांगना पलक पटवर्धन की टीम के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। आयोजन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान वरिष्ठ अभिभाषक सुदीप भार्गव और निर्वाचन अधिकारी नितेश योगी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके के द्वारा किया गया।


जितेंद्र सोनी, संझा लोकस्वामी के ग्रुप डायरेक्टर ने कहा कि पत्रकार वही होता है जो आईने की तरह सच दिखाता है। लेकिन मेरा अंदाज थोड़ा अलग है। कहने को तो हम आईना कहलाते हैं, लेकिन जब सच कहते हैं तो वही आईना तोड़ दिया जाता है। इसका जीता-जागता उदाहरण मैं स्वयं हूँ। जिस हौसले और हिम्मत के साथ मैंने सच्चाई को उजागर करने का बीड़ा उठाया, उसका खामियाजा मेरे पूरे परिवार को भुगतना पड़ा।


हेमंत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रजातंत्र ने कहा कि धार्मिक नगरी उज्जैन राजा विक्रमादित्य की नगरी है उन्हें अपने न्याय के लिए जाना जाता था। आने वाले समय में प्रेस क्लब की यह नवीन गठित कार्यकारिणी भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी मेरी कुछ ऐसी ही मंशा है। आप सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से इस शहर ही नहीं बल्कि पूरे समाज को काफी उम्मीदें हैं अब बस आपको अपनी उम्मीदों पर खरा उतरना है।


सुदीप भार्गव, वरिष्ठ अभिभाषक ने कहा कि समाज में आज भी मीडिया की अहम भूमिका है इसे चौथा स्तंभ कहा जाता है अखबारों में प्रकाशित खबरों को एक प्रमुख दस्तावेज माना जाता है जिसे न्यायालय भी संज्ञान में लेती है। उदाहरण के लिए वर्तमान में इंदौर के भागीरथपुरा में हुआ कांड हो या अन्य मामले अखबारों के माध्यम से ही ऐसे मामले न्यायालय के संज्ञान में आ पाते है।


प्रथम कौशिक, महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक ने कहा कि उज्जैन की मीडिया और प्रशासन का अच्छा ताल मेल रहा है यहां की सकारात्मक पत्रकारिता और मीडिया का सहयोग हमेशा हमें मिलता रहा है। मैं महाकाल मंदिर का प्रशासक जरूर हूं लेकिन मीडिया हमे जो सहयोग करती है उसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। मैं जब भी नए लोगों को पढ़ाने जाता हूं तो उन्हें भी यही कहता हूं कि वह ज्यादा से ज्यादा न्यूज़ देखें अखबार पढ़ें जिससे कि उन्हें भी हर तरह का ज्ञान अर्जन हो जाए।


श्रीमती कलावती यादव, नगर निगम अध्‍यक्ष ने कहा कि मीडिया की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है सुबह की शुरुआत अखबार पड़े बिना नहीं हो सकती समाचार पत्र हमें सकारात्मक ही नहीं बल्कि नकारात्मक प्रभाव के बारे में भी बताते हैं। मीडिया का सहयोग हमें समय-समय पर मिलता रहता है मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मेरे बड़े भाई नंदलाल यादव प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने हैं और वह निर्भीकता के साथ पत्रकारिता कर रहे हैं।


ज्ञानेंद्र तिवारी, विस्तार न्यूज़ एडिटर एंड चीफ ने कहा कि अब उज्जैन का स्वरूप लगातार बदलता जा रहा है। सिहस्थ महापर्व मे पत्रकारों की अहम भूमिका रहने वाली है क्योंकि उज्जैन का ही पत्रकार देश और विदेश में सिहस्थ पर्व की अपनी कलम से ऊर्जा शक्ति के माध्यम से देश विदेश में अनूठी मिसाल पेश करेगा। प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी ऊर्जा के साथ कार्य करें ऐसी मेरी शुभकामनाएं है।


पं विजय शंकर मेहता, वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि पत्रकारों को हमेशा अपने मूल स्वरूप में ही रहना चाहिए झुक कर और दब कर पत्रकारिता नहीं की जा सकती है। मूल स्वरूप में काम करने से ही पत्रकारिता जीवित रहती है हमें सदैव ऐसा प्रयास करना चाहिए कि हमारी पत्रकारिता से लोगों को न्याय मिले और प्रशासन भी अपनी उन गलतियों को समझकर सुधार कर सके। जिनके कारण लोगों को समस्याएं आती है।


नंदलाल यादव, नवागत प्रेस क्लब अध्यक्ष ने क‍हा कि प्रेस क्लब का अध्यक्ष बनने के साथ ही मेरी नई जिम्मेदारियां शुरू हो चुकी है। मैं सदैव ऐसा प्रयास करूंगा जिससे कि पत्रकारों के लिए बेहतर से बेहतर कार्य कर सकूं। आगामी वर्षों में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ आयोजित होने वाला है इस महापर्व की तैयारी में मीडिया साथियों का सहयोग प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहे ऐसे मेरे प्रयास रहेंगे। मैं चाहता हूं कि उज्जैन के पत्रकार सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से सिंहस्थ को सफल बनाएं।


कार्यक्रम में अध्यक्ष नंदलाल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष विशाल सिंह हाडा, सचिव पं. विजय व्यास, उपाध्यक्ष विक्रम जाट, उपाध्यक्ष उदय सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र भूतड़ा,संयुक्त सचिव कमलेश जाटवा के साथ ही कार्यकारिणी के गोविंद प्रजापत, धर्मेंद्र भाटी, राहुल यादव, हर्ष जायसवाल, रवि सेन, मनोज तिलक, डॉ प्रणव नागर, निलेश खोयरे, अशोक त्रिपाठी, विश्वास शर्मा, अपूर्व देवडा, संजय पुरोहित, प्रकाश त्रिवेदी, अभिजीतसिंह बैस को निर्वाचन प्रमाण पत्र भेंट किए गए।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page