top of page

मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति को वर्ष 2025 में हुई 5 करोड़ रुपए से अधिक की आय

Placeholder Image

मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक के के पाठक ने जानकारी दी कि शिप्रा तट स्थित मंगलग्रह की उत्पत्ति स्थान भगवान श्री मंगलनाथ जी के मंदिर उज्जैन पर प्रदेश ही नहीं, अपितु देश-विदेश से प्रति दिन की प्रातः काल की आरती पश्चात 7:00 बजे से निर्धारित समय-सीमा दोपहर पश्चात 3:30 बजे तक सतत रूप से भात पूजन एवं अन्य पूजन कराने हेतु आने वाले यजमानों का सतत रूप से आगमन होता है।


विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री मंगलनाथ जी के मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों के अतिरिक्त भात पूजन के साथ ही साथ जैसे- भूमि प्राप्ति, धन प्राप्ति, शीघ्र विवाह, यश प्राप्ति,मंगल दोष निवारण तथा समस्त रोगों के निवारणार्थ यजमानों का आना बना रहा।


मंदिर पर आने वाले यजमानों की पूजन मंदिर के विद्वावान पंडितगणों/आचार्यगाणों द्वारा संपूर्ण विधान के साथ पूजन संपन्न करावाई जाती हैं। इन पूजनों की कंप्यूटरीकृत/मैन्युअल शासकीय रशीदें मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारियों द्वारा बनाई जाती हैं।


साथ ही प्रशासक द्वारा यह बताया गया कि कलेक्टर रौशन कुमार सिंह कलेक्टर के सक्षम नेतृत्व तथा अविअ/अध्यक्ष एवं तहसीलदार/सचिव श्री मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के कुशल मार्गदर्शन में इस केलेडंर वर्ष में इन रसीदों से मंदिर समिति को दिनांक 01, जनवरी 2025 से 31, दिसम्बर 2025 की अवधि में राशि रुपए-5,46,17,599/- (रूपए पांच करोड़, छियालीस लाख, सत्रह हजार, पांच सो निन्यानवे मात्र) की आय मंदिर समिति को प्राप्त हुई।


उपरोक्तानुसार जानकारी देते हुए मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक के के पाठक द्वारा यह भी बताया गया कि दिव्यांग एवं असहाय दर्शनार्थियों को मंदिर समिति के कर्मचारियों के द्वारा व्हीलचेयर पर लाकर मंगलनाथ जी के सुलभ एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाए जाते हैं । साथ ही प्रशासक द्वारा यह भी बताया गया कि जिन दर्शनार्थियों को जल्दी रहती है उन्हें विशेष दर्शन पास (प्रति व्यक्ति रुपये १००/-)की व्यवस्था के आधार पर व्यवस्थित रूप से सभी कर्मचारियों के सहयोग दर्शन कराए जाते हैं।


उपरोक्त के साथ ही प्रशासक श्री मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति द्वारा यह भी बताया गया कि सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए मंगलनाथ मंदिर के विकास एवं विस्तार के कार्य हेतु प्रथम चरण की कार्य की स्वीकृति आशीष सिंह, संभाग आयुक्त द्वारा देते हुए कार्य का क्रियान्वयन उज्जैन विकास प्राधिकरण उज्जैन के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रशासक द्वारा यह भी बताया गया है कि मंगलनाथ मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु/दर्शनार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले,इसके लिए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के सक्षम नेतृत्व में इस मंदिर के लिए दूसरे चरण का लिए बड़ा प्रोजेक्ट भी तैयार किया जा रहा है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page