top of page
राष्ट्रीय मतदाता दिवस मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में दिलायी शपथ

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की मंत्रालय सहित सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलायी। शपथ में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म,वर्ग , जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गयी। मुख्य सचिव जैन ने सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, के.सी गुप्ता, शिवशेखर शुक्ला सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे।
bottom of page