top of page

मध्यप्रदेश के दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की

Placeholder Image

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को मध्यप्रदेश के गौरव, पद्मश्री से सम्मानित, विक्रम अवॉर्डी एवं अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया ने दिल्ली स्थित आवास पर उनसे भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोहिया एवं उनकी पूरी टीम को आगामी अंतरराष्ट्रीय समुद्री तैराकी चुनौती के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सत्येंद्र सिंह लोहिया अपनी टीम के साथ नई दिल्ली से न्यूज़ीलैंड के लिए प्रस्थान कर रहे हैं, जहां वे 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली विश्वस्तरीय 36 किलोमीटर लंबी कुक स्ट्रेट समुद्री तैराकी चुनौती में भाग लेंगे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page