top of page
खाचरोद एवं इंदौर की संस्थाओं के दिव्यांगजनों ने किए श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन

खाचरोद की स्नेह संस्था के 120 एवं इंदौर की सिद्धिविनायक संस्था के 60 दिव्यांग जनों ने पावन ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। दिव्यांगजनों के दर्शन के दौरान माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री मोहन यादव के परिवार से अभय यादव एवं अन्य परिवार जन सहयोग एवं सहायतार्थ उपस्थित रहे। दर्शन उपरांत सभी दिव्यांगजनों एवं उनके साथ आए संस्था प्रतिनिधियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा श्री महाकालेश्वर जी के प्रति आस्था प्रकट की गई।
bottom of page