25 जनवरी रविवार को आयोजित होगा राहगीरी उत्सव

25 जनवरी रविवार को तरणताल से कोठी रोड तक राहगीरी उत्सव का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की उपस्थिति में प्रस्तावित है। आयोजन को लेकर नगर निगम द्वारा राहगीरी मार्ग पर नगर निगम से संबंधित जो भी व्यवस्थाएं हैं उसे मूर्त रूप दिया जा रहा है। दीवारों पर सुंदर चित्रकारी करते हुए, पेड़ पौधों की ट्रीमिंग का कार्य, पेवर ब्लॉक लगाए जाने का कार्य संपादित किया जा रहा है।
प्रभारी निगम आयुक्त संतोष टैगोर द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नगर निगम से संबंधित जो भी आवश्यक व्यवस्थाएं हैं जिसमें राहगीरी के संपूर्ण मार्ग पर मरम्मत एवं पेंच वर्क कार्य, सफाई व्यवस्था, पेड़ पौधों की ट्रीमिंग, दीवारों पर वॉल पेंटिंग एवं स्वच्छता के स्लोगन, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता की ब्रांडिंग कार्य, पेवर ब्लॉक का संधारण, पेयजल व्यवस्था, चलित शौचालय, मंच व्यवस्था इत्यादि नगर निगम से संबंधित समस्त आवश्यक कार्यवाही समय पूर्व सुनिश्चित की जाए।