top of page

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड पर करेंगे ध्वजारोहण

Placeholder Image

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोमवार सुबह प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्टर कार्यालय सभागृह में समयावधि पत्रों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी कि गई कि 26 जनवरी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में कार्तिक मेला मैदान में आयोजित होगा।बैठक में 26 जनवरी की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विभागों द्वारा बनाई जाने वाली झाकियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि भारत पर्व का आयोजन कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित होगा उसके लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करे।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने "संकल्प से समाधान" अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए घर घर दस्तक देकर शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभ देने के निर्देश दिए।बैठक में निर्देश दिए गए कि संभल योजना अंतर्गत लाभ देने का कोई भी प्रकरण अभियान के बाद लंबित ना रहे इस पर विशेष ध्यान दें साथ ही सभी नोडल अधिकारी फील्ड विजिट कर अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने "स्वच्छ जल अभियान" की समीक्षा कर निर्देश दिए कि अभियान अंतर्गत दिए गए लक्ष्य के अनुसार कार्य कर पोर्टल पर अपडेट करें। अभियान अंतर्गत आयोजित जल सुनवाई जिले के सभी नगरीय और ग्रामीण निकायों में आयोजित कर प्राप्त शिकायतों का निराकरण त्वरित शुरू करे।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा विभागवार कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने विभागवार जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्यनुसार शिकायत निराकरण कर सूचित करे। बैठक में जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज आवेदनों के निराकरण की समीक्षा भी की गई।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, प्रभारी नगर निगम आयुक्त संतोष टैगोर एवं सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page