top of page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरूप जिले में संकल्‍प से समाधान अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां जारी

Placeholder Image

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप सुशासन एवं स्‍वराज के लिए प्रतिबद्ध विकसित मध्‍यप्रदेश के लक्ष्‍य के अंतर्गत शासन के समस्‍त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, तहसील एवं जिला स्‍तर पर उसके पात्रता प्राप्‍त हितग्राहियों तक समय सीमा में पहुंच सके इसलिए प्रदेश भर में 'संकल्प से समाधान' अभियान प्रारंभ हो गया है। यह अभियान आगामी 31 मार्च तक चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति को केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं (जैसे किसान कल्याण, लाड़ली बहना, वृद्धापेंशन, आवास आदि) का समय पर लाभ मिल सके।


कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह के नेतृत्‍व में संकल्‍प से समाधान अभियान का क्रियान्‍वयन तीव्र गति से किया जा रहा है। जिले में अभियान के पहले चरण (12 जनवरी से 15 फरवरी) में पंचायत स्तर के अमले द्वारा घर-घर जाकर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। साथ ही हितग्राहियों से आवेदन एकत्रित कर उन्हें शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्रदान की जा रही है। इसी तारतम्‍य में शुक्रवार को जनपद पंचायत खाचरौद की ग्राम पंचायत भीखमपुर में डोर-टू-डोर सर्वे कर हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया। जनपद पंचायत महिदपुर के ग्राम पंचायत झारडा में गठित दल द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर हितग्राहियों से शासकीय योजनाओं के आवेदन लेकर निराकृत किए गए।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page