top of page

श्री मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति को हुई चार लाख रुपये से अधिक की आय

Placeholder Image

उज्जैन। श्री मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के.के. पाठक ने बताया कि गत दिवस समिति द्वारा विभिन्‍न पूजन के माध्‍यम से 1900 कम्‍प्‍यूटरीकृत / मैन्‍युअल शासकीय रसीदें काटी गई, जिनसे समिति को चार लाख दस हजार नौ सौ रुपए से अधिक की आय प्राप्‍त हुई हैं। इसके अलावा उत्‍तराखण्‍ड से आए श्रद्धालु वरुण गोयल द्वारा मंदिर को 11 हजार रुपए की नगद राशि दान के रूप में दी गई जिसकी विधिवत रसीद उन्‍हें प्रदान की गई।


उल्‍लेखनीय है कि श्री मंगलनाथ मंदिर में देश-विदेश से प्रतिदिन निर्धारित समय में सतत् रूप से भात-पूजन कराने के लिए यजमानों का सतत् आगमन होता है। इसके अलावा मंदिर में भात-पूजन के अतिरिक्‍त भूमि प्राप्ति, शीघ्र विवाह, यश प्राप्ति, मंगल दोष निवारण के लिए भी पूजन सम्‍पन्‍न कराई जाती है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page