top of page

मेला अधिकारी सिंह ने सिंहस्थ के लिए बनने वाले घाटों पर दिव्‍यांगों की सुविधा के लिए रैंप बनाने के दिए निर्देश

Placeholder Image

उज्जैन। सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभागृह में मंगलवार को सिहंस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे अधोसंरचना विकास के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में घाट निर्माण के प्रचलित कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। मेला अधिकारी सिंह ने नए बनने वाले घाटों पर सुरक्षा के लिए रैलिंग लगाने व दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप बनाने के निर्देश दिए है। बैठक में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी गोपाल डाड, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह उपस्थित रहे।


आगामी सिहंस्थ 2028 के लिए शहर में किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर सिंहस्थ मेला कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान मेला अधिकारी सिंह ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि सिलारखेड़ी डेम का कार्य प्रगतिरत है। बारिश के दौरान डेम में पानी भर कर टेस्टिंग की जाएगी। इसी तरह कान्‍ह का पानी डायवर्ट करने के लिए डाली जा रही पाइप लाइन का करीब 3.4 किलो मीटर का कार्य हो गया है।


सिंहस्थ के लिए निर्माणाधीन घाट का कार्य भी प्रगतिरत है। घाट निर्माण के दौरान की रिटेनिंग वॉल और स्लोप का कार्य किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि शनि मंदिर के सामने चल रहे निर्माण कार्य के दौरान घाट पर सुरक्षा के लिए 1.5 मीटर उंचाई की रैलिंग लगाई जाएगी। उक्‍त घाट को मॉडल घाट के रुप में बनाया जा रहा है। मेला अधिकारी सिंह ने घाट निर्माण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए रैलिंग लगाने के निर्देश दिए है। साथ ही घाट पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप निर्माण करने के निर्देश दिए। जिससे दिव्यांगजनों को घाट तक पहुंचने में कोई परेशानी नही हो। बैठक में पुलिस हाउसिंग, एमपीईबी, आरईएस, बीडीसी के माध्यम से सिंहस्थ के लिए प्रचलित कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर सिंह ने निर्माण सामग्री में गुणवत्ता रखने और समय-समय पर गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page