चक्रतीर्थ के शोकसभा स्थल पर होगा एलईडी के माध्यम से आध्यात्मिक स्लाइड शो विथ साउंड का प्रदर्शन

चक्रतीर्थ पर आने वाले नागरिकों को सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा महापौर मद से 1 करोड़ राशि के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य संपन्न किए जा चुके है जिसमें 74 लख रुपए की राशि से 80 मीटर लंबे स्पेशल डोम फैब्रिक शेड का निर्माण एवं चक्रतीर्थ दाह संस्कार स्थल पर 30 लाख से अधिक विकास कार्य एवं सौंदर्य करण किया जा रहा है।
चक्रतीर्थ विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्य निरंतर जारी - महापौर मुकेश टटवाल
महापौर मुकेश टटवाल ने चक्रतीर्थ सौंदर्यकरण कार्यों का अवलोकन किया चक्रतीर्थ अंत्येष्टि के पश्चात शोकसभा स्थल पर रंगाई पुताई के साथ गीता के सार स्लोगन एवं चलित एलईडी के माध्यम से आध्यात्मिक स्लाइड शो का प्रदर्शन विद साउंड सिस्टम किया जाएगा साथ ही नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 50 से अधिक स्टील चेयर, उद्यान में नवीन फाउंटेन वाटर कूलर प्याऊ एवं स्नान घर शौचालय की सुविधा सभी को प्राप्त होगी दाहसंस्कार स्थल पर नवीन चद्दर शेड, ओटलों का निर्माण चित्रकारी के माध्यम से यम एवं सुदर्शन चक्र भगवान शंकर आदि स्वच्छता स्लोगन की मनोहारी आकृति विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अवलोकन में उप यंत्री प्रवीण वाडिया मौजूद रहे।