top of page

कालिदास कॉलेज में स्टार्टअप दिवस का आयोजन

Placeholder Image

उज्जैन।शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय उज्जैन में प्राचार्य डॉक्टर वंदना गुप्ता के मार्गदर्शन में 16 जनवरी को स्टार्टअप दिवस मनाया गया कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ अंतर्गत चल रहे अल्पावधि प्रशिक्षण के प्रतिभागी एवं अन्य छात्राएं उपस्थित थी।मुख्य वक्ता उद्यमिता विकास संस्थानअहमदाबाद से स्टार्टअप एवं उद्यमिता पर विशेष प् प्रशिक्षण प्राप्त टी पी ओ डॉक्टर अंजना बुंदेला ने स्टार्टअप की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। ब्यूटिशियन शुभांगी ने सौंदर्य निखार के क्षेत्र में स्टार्टअप के पहलुओं से परिचित कराया। उन्होंने छात्राओ को आत्मनिर्भर एवं रोजगार निर्माता बनने के लिए प्रोत्साहित किया व एक उद्यमी के लिए आवश्यक गुण बताये। स्टार्टअप में सहयोगी सरकारी संस्थान स्टार्टअप इंडिया एमएसएमई एवं इनक्यूबेशन सेंटर से भी परिचित कराया। अध्यक्ष प्राचार्य डॉक्टर वंदना गुप्ता ने छात्राओं को नवाचार एवं विभिन्न प्रकार के स्टार्टअप आइडियाज से परिचित कराया। छात्राओमें नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।उद्यमिता के प्रति छात्राओं ने अपनी रुचि को चर्चा के माध्यम से अवगत कराया ।आभार डॉक्टर रूपा भावसार ने माना।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page