top of page

सुबह 10 से रात 10 बजे तक उज्जैन में वायु प्रदूषण 3 गुना

Placeholder Image

उज्जैन। शहर में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह 10 बजे के तक 168 एक्यूआई तक चला गया। वहीं बिती रात 8 बजे यह 183 एक्यूआई दर्ज हुआ था। ऐसे में दोपहर से लेकर रात तक शहर की हवा दम घोंटने वाली रहनी लगी है।


उल्लेखनीय है कि शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लोगों का स्वास्थ्य खराब करने वाला हो चुका है। जबकि 51 को सामान्य और 101 से लेकर 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम माना जाता है। उधर, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई खराब माना जाता है। शहर में प्रदूषण का स्तर 100 से अधिक रहने के कारण लोग सांस की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। डॉ. एचपी सोनानिया ने बताया कि अभी सर्दी के मौसम में शुष्क हवा चलती है और धूल बहुत उड़ती है तथा वाहनों का धुआं भी इसमें मिलकर और हवा को खराब कर देता है। ऐसे में मास्क लगाकर निकलें, क्योंकि अस्थमा रोगियों को सांस संबंधी बीमारी और भी अधिक बढ़ जाती है। जिन रोगियों में यह बीमारी दबी हुई होती है वह उखड़ जाती है, इसलिए सावधानी रखें। इधर आज सुबह 10 बजे महाकाल क्षेत्र में वायु प्रदुषण का स्तर 168 एक्यूआई था। जबकि बीती रात 8 बजे यह 183 एक्यूआई तक पहुंच गया था। इस स्तर को बेहद खराब वायु स्तर माना जाता है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page