top of page

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने घट्टिया के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Placeholder Image

उज्‍जैन। शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घट्टिया का औचक निरिक्षण किया गया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घट्टिया के नवीन निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता की सूक्ष्मता से जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घट्टिया की ओ.पी.डी. का निरीक्षण किया गया। आयुष्मान मित्र से आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई व पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।


डिलेवरी पाईन्ट का निरीक्षण कर समस्त रजिस्टर, टीकाकरण व नर्सिंग स्टॉफ से संस्थागत प्रसव की विस्तार से जानकारी ली गई। शत-प्रतिशत डिलेवरी अपडेशन करने के निर्देश दिए गए व हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की लाईन लिस्टिंग कर निर्धारित सयम सीमा में समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन करने व अनमोल पोर्टल पर गर्भवती माताओं व बच्चों की शत-प्रतिशत एण्ट्री करने के निर्देश दिए गए। टीकाकरण सत्र के दौरान समस्त गर्भवती माताओं व बच्चों की यूवीन एप्प में शत-प्रतिशत एण्ट्री करने के निर्देश दिए गए।


पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया गया भर्ती बच्चो के परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए है कि सी.एम. हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत व त्वरित निराकरण करें। समस्त नियमित, संविदा व आउटसोर्स अधिकारी कर्मचारियों को सार्थक एप्प से अपने निर्धारित समय व मुख्यालय से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुज कुमार शल्या, उप जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी चरणसिंह मण्डलोई, बी.ई.ई. महेश परमार, बी.पी.एम. श्रीमती वंदना नीरेती, बी.ए.एम. रितेश पारोलकर, बी.सी.एम. श्रीमती संगीता शर्मा, एन.एम.ए. चंन्दरसिंह मालवीय, सेक्टर सुपरवाईजर एस.पी. अहिरवार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी बी.एम.ओ./बी.ई.ई. ब्लॉक घट्टिया द्वारा दी गई।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page