मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

उज्जैन । जिला चिकित्सालय चरक भवन की सीवरेज लाइन को दुरुस्त करवाने एवं लिफ्ट के सुचारू संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा मंगलवार को चरक भवन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सीवरेज लाईन को सुधारने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय कर अविलम्ब दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने अस्पताल में लगी लिफ्टों का अवलोकन किया और जो लिफ्ट बंद थी। उन्हें मरम्मत कर शीघ्र चालू करवाने के निर्देश दिए । साथ ही सीवरेज लाईन का नियमित रूप से रखरखाव करने के निर्देश दिये, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
सीएमएचओ ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समस्त प्रकार की आवश्यक औषधियां वितरित करने व अस्पताल परिसर व वार्ड में साफ सफाई निरन्तर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री श्रीमती नेहा निर्मल व सहायक अस्पताल प्रबंधक श्रीमती वर्षा चौहान भी उपस्थित थे।