top of page

कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह के आदेश पर मिली इंदिरा बाई मकान की चाबी

Placeholder Image

उज्जैन। कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह द्वारा प्रति मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में प्राप्‍त प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किए जाने के निर्देशों के परिपालन में प्रार्थियां श्रीमती इंदिरा बाई की समस्‍या का गुरुवार को निराकरण किया गया।


विगत जनसुनवाई में उज्‍जैन के नागझिरी निवासी श्रीमती इंदिरा बाई पति प्राकाशचंद्र ने आवेदन कर शिकायत की गई थी कि उनके मक्‍सी रोड महाकाल धाम कॉलोनी स्थित मकान पर उनके किराएदार द्वारा मकान खाली कर स्‍वयं का ताला लगा दिया गया है। इसकी सूचना उन्‍होंने नहीं दी है तथा प्रार्थियां द्वारा चाबी की मांग की गई तो उसे चाबी देने से इनकार कर दिया गया था।


कलेक्‍टर सिंह द्वारा प्रकरण में आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए थे। उसके परिपालन में तहसीलदार उज्‍जैन शहर श्रीमती शैफाली जैन एवं पंवासा थाने के प्रभारी मंडलोई के समन्‍वय से श्रीमती इंदिरा बाई को किराएदार द्वारा उनके मकान की चाबी दिलवाई गई।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page