top of page
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने किया केंद्रीय जैल भैरवगढ़ का औचक निरीक्षण

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बुधवार शाम केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने जेल में बंदियों से चर्चा की। खाने की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जेल में बंदी सुधार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी लेकर जेल में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के सतत संचालन आदि के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा संचालन आदि का निरीक्षण कर कैमरे सतत चालू रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू को दिए।
bottom of page