top of page
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने की रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 की तैयारियों समीक्षा की

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा बुधवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय सभागृह में की।बैठक में कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि उपार्जन किए गए गेहूं को रखने के लिए गोडाउन पर्याप्त संख्या में सुनिश्चित करे। उपार्जित गेहूं के परिवहन के लिए सभी संबंधित अधिकारी समन्वय कर कार्य करे,कृषकों को भुगतान समय पर सुनिश्चित करे।बैठक में कलेक्टर सिंह ने ब्लॉक वार उपार्जन का प्लान बनाकर देने और कृषकों की सुविधा के लिए उपार्जन केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जानकारी दी कि इस वर्ष लगभग 8 लाख मैट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जाएगा। बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
bottom of page