top of page

कलेक्टर सिंह ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरिक्षण किया कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए

Placeholder Image

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार रात्रि में नगर निगम के कोयला फाटक से कंठाल और बियाबानी से तेलीवाड़ा तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने रात के समय में भी कार्य करने के साथ कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने कोयला फाटक से कंठाल तक निर्माणाधीन मार्ग चौड़ीकरण कार्य का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने संबंधित ठेकेदार को कुछ समय से कार्य बंद होने पर नाराजगी जताते हुए रात के समय में भी कार्य करते हुए कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर सिंह ने मार्ग चौड़ीकरण कार्य के दौरान बड़े पत्थर के स्थान पर छोटे पत्थर का उपयोग करने के निर्देश दिए। पैदल भ्रमण करते हुए कलेक्टर सिंह ने बियाबानी से तेलीवाड़ा तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जानकारी दी गई कि चौड़ीकरण कार्य के दौरान 220 मीटर मार्ग निर्माण होगा। मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माण और पाइप लाइन डालने का कार्य प्रगतिरत है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के सीईओ श्रेयांस कूमट भी थे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page