top of page

उज्जैन केंद्रीय जेल में बंदियों के लिए शिविर आयोजित

Placeholder Image

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के पालन में केंद्रीय जेल उज्जैन में बंदियों के लिए आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम वार्षिक कैलेंडर अनुसार अष्टम चरण 16 दिसंबर से 25 दिसंबर की अवधि में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार शाखा उज्जैन द्वारा आत्म व्यक्तित्व परिष्कार शिविर आयोजित किया गया।


जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन से उपस्थित जिला समन्वयक नरेंद्र सिकरवार, डॉ. प्रतिभा शर्मा, श्रीमती मनीषा राठौड़, एम अलरन धवल, शिरीष टिल्लू, देवेंद्र श्रीवास्तव, मुकुल भावसार, श्रीमती माधुरी सोलंकी, श्रीमती शारदा शर्मा, नागेंद्र सोलंकी, श्रीमती श्रुति सक्सेना एवं उत्तम सिंह द्वारा 55 पुरुष बंदियों को वेद ज्ञान यज्ञ मंत्र उच्चारण योग ध्यान एवं कर्मकांड का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत में दीपोयज्ञ करके समापन किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मनोज साहू, उपअधीक्षक प्रशासन जसमत सिंह डाबर तथा सतीश तिवारी उपस्थित रहे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page