top of page

मातृशक्ति को अपमानित करना कांग्रेस नेताओं की संस्कृति व परंपरा बन गई है - अनिल जैन कालूहेड़ा

Placeholder Image

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत माता जी को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करने के खिलाफ भाजपा नगर व भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि बिहार की एक सभा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री जी की माता जी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के साथ देश के बुद्धिजीवी एवं संभ्रांतजन भी आक्रोशित हैं। देश और दुनियाभर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेस नेता अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। नफरत की आग में जलने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजनीतिक मर्यादा और राजनीतिक सुचिता को छोड़कर असभ्यता की सीमा लांघ चुके हैं। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता की दिवंगत माताजी के संबंध में इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस ने भारतीय समाज और संस्कृति के विपरीत कार्य किया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page