top of page

उज्जैन पुलिस ने दी देवास रोड क्षेत्र में संचालित जुए के अड्डे पर दबिश

Placeholder Image

थाना नागझिरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नागझिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवास रोड, बैंड वाली गली, क्षिप्रा विहार में स्थित अब्दुल मजीद उर्फ बबलू के मकान की पहली मंजिल पर कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।


उक्त मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम पुलिस टीम और थाना नागझिरी के पुलिस बल को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर प्रथम तल पर स्थित कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया, जिसे विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए खोला गया।


कमरे के अंदर प्रवेश करने पर 15 व्यक्ति जमीन पर गोल घेरा बनाकर बैठे हुए पाए गए, जिनके सामने ₹500-₹500 एवं ₹100-₹100 के नोटों की फड़ लगी हुई थी। सभी जुआरियों के पास हाथों, जांघों एवं पैरों के नीचे ताश पत्ते पाए गए।


मौके से पुलिस ने 70,460/- रूपये, 52 नग ताश पत्ते और 14 मोबाइल फोन जब्त किये।


पकड़े गए जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं


01. इरफान पिता इकबाल खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी तोपखाना, खैराती मस्जिद के पीछे, थाना महाकाल, उज्जैन।


02. इमरान पिता उस्मान खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी दानी गेट, चन्द्रशेखर आजाद मार्ग, दागी धर्मशाला के पीछे, थाना जीवाजीगंज, उज्जैन।


03. अब्बु बकर पिता अब्दुल हकीम, उम्र 30 वर्ष, निवासी तोपखाना, गली नंबर–03, मकान नंबर–08, थाना महाकाल, उज्जैन।


04. लियाकत पिता बाबू खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी खंदार मोहल्ला, इमरान हाल के सामने, थाना महाकाल, उज्जैन।


05. बबलू उर्फ अब्दुल मजीद पिता अब्दुल हकीम, उम्र 45 वर्ष, निवासी खंदार मोहल्ला, मकान नंबर–13/2, थाना महाकाल, उज्जैन।


06. भूरा उर्फ कमर हुसैन पिता केसर हुसैन, उम्र 42 वर्ष, निवासी गली नंबर–02, जांसापुरा, थाना जीवाजीगंज, उज्जैन।


07. आरिफ पिता अब्दुल रऊफ, उम्र 45 वर्ष, निवासी गली नंबर–07/01, नलियाबाखल, थाना महाकाल, उज्जैन।


08. मोहम्मद अकील पिता उमर इशाक, उम्र 38 वर्ष, निवासी आगर नाका, यादव कॉलोनी, गली नंबर–05, थाना चिमनगंज मंडी, उज्जैन।


09. जावेद पिता अब्दुल सलाम शेख, उम्र 32 वर्ष, निवासी खंदार मोहल्ला, हरी मस्जिद के पीछे, थाना महाकाल, उज्जैन।


10. मोहम्मद शादाब पिता इकबाल खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी तोपखाना, खैरातियन मस्जिद के पीछे, थाना महाकाल, उज्जैन।


11. शादाब पिता शहजाद खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी 40 क्वार्टर, जांसापुरा, थाना जीवाजीगंज, उज्जैन।


12. इमरान हुसैन पिता अब्दुल वहीद, उम्र 38 वर्ष, निवासी अहिल्या मार्ग, महाराजवाड़ा के पास, थाना महाकाल, उज्जैन।


13. इरशाद हुसैन पिता सफदर हुसैन, उम्र 42 वर्ष, निवासी विराट नगर, गली नंबर–02, आगर नाका, थाना चिमनगंज मंडी, उज्जैन।


14. इरफान पिता गामा, उम्र 36 वर्ष, निवासी 40 क्वार्टर, जांसापुरा, थाना जीवाजीगंज, उज्जैन।


15. इकबाल पिता गफ्फार, उम्र 30 वर्ष, निवासी हेलावाड़ी, बड़ी मस्जिद के पीछे, थाना जीवाजीगंज, उज्जैन।


पुलिस द्वारा उक्त सभी आरोपियों का कृत्य सार्वजनिक द्युत अधिनियम (Public Gambling Act) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से, प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page