top of page
अजा/अजजा (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत राहत प्रकरण तैयार करने संबंधी कार्यशाला का आयोजन

उज्जैन। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत राहत प्रकरण तैयार करने संबंधी कार्यशाला का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार को किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता पुलिस अजाक अधीक्षक मीना चौहान द्वारा की गई।
कार्यशाला में एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में पीड़ितों को समयबद्ध एवं नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रकरण तैयार करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, जांच की स्थिति तथा विभिन्न विभागों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
bottom of page