top of page

नव वर्ष को लेकर उज्‍जैन जोन में सतर्कता और सुरक्षा बरतने के निर्देश

Placeholder Image

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन ज़ोन उज्जैन श्री उमेश जोगा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन श्री नवनीत भसीन द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उज्जैन रेंज के जिलों उज्जैन, देवास, शाजापुर एवं आगर मालवा को नव वर्ष पर पूर्ण सतर्कता एवं सुरक्षा बरतने के लिए आवश्‍यक दिशा निर्देश दिये। कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक, अति० पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, अनुविभागिय अधिकारी पुलिस एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहें। निम्‍न निर्देश दिए।


संवेदनशील क्षेत्रों में सतत एवं सघन पेट्रोलिंग करावे तथा आवश्यकता अनुसार फिक्स पैकेट आदि लगाए। सार्वजनिक स्थलों जैसे रेस्टोरेंट, होटल, रिसोर्ट, ढाबा, बाजार, पार्क, माल एवं धार्मिक स्थलों आदि पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों माल, बाजार आदि में एंटी सेवोटाज़ चेकिंग कराई जावे। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए, ब्रीथ एनालाइजर का भी उपयोग किया जाएं।


नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने व अवैधानिक कृत करने वालों पर सतत् सूक्ष्म निगाह रखी जा कर साक्ष्य अनुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। पिकनिक स्थान पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। नदी, डैम में जहां पिकनिक स्थान हो वहां पर सुरक्षा के आवश्यक उपकरण मोटर वोट एवं गोताखोरों आदि की समुचित व्यवस्था रखी जाएं। छात्रावासो में जाकर वहां के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को नव वर्ष के संबंध में उचित समझाईश एवं मार्गदर्शन दिया जाएं।


शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर सख्त वैधानिक कार्यवाही करें, जिससे कोई दुर्घटना ना हो तथा किसी परिवार में शोक न हो। किसी भी प्रकार का हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। तीव्र गति‍ से वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही होगी। नव वर्ष के आयोजन के दौरान ध्वनि‍ प्रदूषण न हो इसका प्रचार प्रसार करवाएं, ध्वनि‍ प्रदूषण करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page