top of page

निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने पीएचई विभाग की समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश

Placeholder Image

पीएचई विभाग द्वारा नियमित रूप से पेयजल सप्लाई के दौरान वार्डों में निरीक्षण करें जिन क्षेत्रों से लाइन लीकेज एवं गंदे पानी की शिकायत मिल रही है उन पर तत्काल समाधान की कार्यवाही करें सप्लाई के दौरान नागरिकों से संवाद करें जिन क्षेत्रों में पुरानी पाइपलाइन है उनको चिन्हित करते हुए नवीन पाइपलाइन बिछाई जाने का कार्य संपादित करें उक्त निर्देश शनिवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा पीएचई विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए गए


निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया कि शहर में बिछाई गई जल वितरण प्रणाली का सर्वे किया जाकर ऐसे क्षेत्र जहां पर सघन आबादी है जहां पुरानी पाइपलाइन बिछी हुई है उनका चिन्हांकन किया जाए, पुरानी एवं बार-बार लीकेज होने वाली पाइपलाइन, नालियों / सीवर पाइपलाइन अथवा नीचे से गुजरने वाली पाइपलाइन का चिन्हांकन किया जाकर समाधान किया जाएं पेयजल सप्लाई के दौरान पानी की जांच नियमित रूप से हो इसके लिए लैब व्यवस्थित रखें, नाले, नालियों की सफाई विशेष अभियान चलाते हुए की जाए, बस्तियों में सघन चेकिंग करवाए एवं जन जागरूकता गतिविधियों की जाए, जिन वार्डों में सीवर का कार्य प्रारंभ हो गया है वहां पर चैंबर्स की नियमित सफाई करवाई जाए पेयजल सप्लाई के दौरान राइजिंग मेन में एवं जल वितरण लाइनों में स्थापित वाल्व के क्षतिग्रस्त होने पर इनका संधारण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए, जल शोधन संयंत्र में उपयोग में लाए जाने वाले केमिकल्स की गुणवत्ता निर्धारित मापदंड की हो तथा आवश्यक केमिकल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाए, उपभोक्ताओं को इस बात की समझाइश दी जाए कि घरेलू कनेक्शन के पाइपों को खुला ना छोड़े उन्हें बंद किया जाए


बैठक में अपर आयुक्त संतोष टैगोर, पवन कुमार सिंह, संदीप शिवा, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, मनोज मौर्य, संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त प्रफुल्ल गठरे, राघवेंद्र सिंह पालिया, घनश्याम मचार, पवन कुमार फुलफकीर, प्रवीण मुकाती,अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार,सहायक यंत्री शिवम दुबे, दिलीप नौधाने, उपयंत्रीगण, एवं टंकी प्रभारी उपस्थित रहे

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page