top of page

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के परिसर में स्थापित होगी वैदिक घड़ी

Placeholder Image

उज्जैन। उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन परिसर में वैदिक घड़ी की स्थापना की जाएगी, आगामी सत्र से दो शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी, मूक पाठ्यक्रमों में प्रवेशित छात्रों के शुल्क की वापसी की होगी, अनुकंपा के पेंडिंग प्रकरणों में से चार प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई, इंजीनियरिंग की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हाई कोर्ट के निर्णय का पालन किया जाएगा


सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलसचिव डॉ अनिल कुमार शर्मा ने 20 जनवरी को आयोजित कार्यपरिषद् की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि, बैठक में विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया 2 सत्र में प्रारंभ करने पर सहमति बनी।


बैठक में कार्य परिषद सदस्य राजेश सिंह कुशवाह,रूप पमनानी, वरुण गुप्ता, डॉ संजय वर्मा, डॉ मंजूषा मिमरोट एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।


सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरु प्रो अर्पण भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे विश्वविद्यालय की पी.एच.डी प्रवेश परीक्षा सत्र 2022 की निरस्ती के विरूद्ध दायर याचिका क्र. डब्ल्यू.पी. 31954/2023 में पारित निर्णय दिनांक 18.06.2025 अनुसार कार्यवाही किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।


बैठक में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण विचारार्थ प्रस्तुत किए गए जिसके अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की गई।


बैठक में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत एक वर्ष में एक शैक्षणिक सत्र में दो प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने के संबंध में चर्चा की गई जिस पर निर्णय लिया गया है कि दो सत्रों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।


बैठक मे सत्र 2025-2026 की विश्वविद्यालयीन की स्ताकत एवं स्नातकोत्तर की परीक्षाएँ संचालित हेतु महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय अध्ययनशालाओं में लिया जाने वाला परीक्षा संचालन शुल्क एवं अग्रेषण शुल्क परीक्षा आवेदन के साथ संयोजित कर लिये जाने हेतु प्रस्ताव कार्यपरिषद् के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत प्रस्तुत हुआ जिसमें निर्णय लिया गया की परीक्षा संचालन के पूर्व संस्थाएं अग्रिम प्राप्त कर सकते हैं।


बैठक में एक निर्णय यह भी लिया गया कि महाविद्यालय की संबद्धता प्रदान करने के पूर्व यह भी जांच की जाएगी की कोई अन्य शुल्क उस संस्था पर बकाया तो नहीं है,अगर बकाया रहा तो संबंधित संबंधता को लेकर संबद्धता को स्थगित करने का निर्णय लिया जा सकता है।


बैठक मे मूक पाठ्यक्रमों में प्रवेशित छात्रों को लेकर निर्णय लिया गया कि, उन विद्यार्थियों का प्रवेश शुल्क वापस किया जाएगा जो विश्वविद्यालय के नियमित विद्यार्थी हैं।


बैठक का विवरण कुलसचिव डॉ अनिल कुमार शर्मा ने प्रस्तुत किया और आभार माना।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page