
जानें 26 अक्टूबर से किन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा-
26 अक्टूबर से इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा, देखें क्या आपकी राशि भी है शामिल
ज्योतिष गणना के अनुसार, 26 अक्टूबर 2022 का दिन अत्यंत शुभ है। 2 अक्टूबर से बुध कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। 26 अक्टूबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 18 अक्टूबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध व शुक्र की तुला राशि में युति बनने से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। जानें लक्ष्मी नारायण योग से किन राशियों की चमकेगा भाग्य-
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। धन लाभ के आसार हैं। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। करियर में तरक्की मिल सकती है।
धनु- धनु राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग शुभ समाचार लेकर आ सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।
मकर- मकर राशि वालों को नौकरी, करियर व व्यापार में सफलता हासिल हो सकती है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
अगले 10 दिनों में बदलेगी 5 ग्रहों की चाल:लोगों की जॉब और बिजनेस में होंगे अचानक परिवर्तन, बाजार में बढ़ेगी उथल-पुथल
16 से 26 अक्टूबर के तक मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध राशि बदलेंगे। शनि वक्री से मार्गी हो जाएगा। यानी सीधी चाल से चलने लगेगा। इन ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव का असर देश-दुनिया सहित मौसम और सभी राशियों पर पड़ेगा। इन ग्रहों का परिवर्तन होने पर लोगों की नौकरी और बिजनेस में अचानक बदलाव होंगे। सेहत और रोजगार संबंधी परिवर्तन भी आएंगे।
कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति
श्री अन्नपूर्णा अनुष्ठान केंद्र के आचार्य पंडित सतीश नागर के अनुसार 16 अक्टूबर को मंगल, मिथुन राशि में आएगा। फिर 17 अक्टूबर को सूर्य, तुला राशि में प्रवेश करेगा। जो कि इस ग्रह की नीच राशि है। इसलिए लोगों को लेन देन में सावधानी रखनी चाहिए। सरकारी नौकरी करने वालों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। 18 तारीख को शुक्र, तुला राशि में और 23 को शनि, मार्गी हो जाएगा।
महीने के आखिरी में 26 तारीख को बुध, तुला राशि में आ जाएगा। इन ग्रहों के असर से शेयर बाजार, आवासीय सेक्टर में उतार-चढ़ाव दिख सकता है। ऊर्जा के क्षेत्र में उन्नति की भी संभावना है। ऐसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं जिससे लोगों में गुस्सा और अवसाद बढ़ सकता है।
सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और शनि का परिवर्तन कैसे करेगा प्रभावित...
मंगल - मिथुन राशि में (26 अक्टूबर से 13 नवंबर तक )
मंगल का असर शारीरिक ऊर्जा, ब्लड प्रेशर, स्वभाव में उत्साह, वीरता और गुस्सा, प्रॉपर्टी, व्हीकल, भाई, दोस्त, धातुओं में तांबे और सोने पर होता है। अगर मंगल का अशुभ प्रभाव हो तो इन मामलों से जुड़ी परेशानियां होती है। वहीं शुभ प्रभाव से लाभ मिलता है।
शुभ: मेष, सिंह और मकर
अशुभ: वृष, मिथुन, कर्क, कन्या,तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन
सूर्य - तुला राशि में (17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक)
सूर्य ग्रह का असर शरीर में पेट, आंखें, दिल, चेहरे और हड्डियों पर होता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से सिरदर्द, बुखार और दिल की बीमारियां होती हैं। आत्मविश्वास बढ़ता है। सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है। जॉब और बिजनेस में तरक्की भी मिलती है।
शुभ: वृष, सिंह, धनु और मकर
अशुभ: मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन
शुक्र - तुला राशि में (18 अक्टूबर से 11 नवंबर तक )
इस ग्रह का असर इनकम, खर्चा, शारीरिक सुख-सुविधाएं, शौक और भोग-विलास पर होता है। यौन सुख संबंधी मामलों में शुभ-अशुभ बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके अशुभ प्रभाव से खांसी और कमर के निचले हिस्सों में बीमारी होती है।
शुभ: मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन
अशुभ: मेष, वृष और मकर
शनि - मकर राशि में मार्गी (17 जनवरी 2023 तक)
23 अक्टूबर को शनि मार्गी यानी सीधी चाल से चलने लगेगा। जो 17 जनवरी 2023 तक ऐसा ही रहेगा। जिससे शनि-मंगल का अशुभ योग बनेगा। क्योंकि शनि घनिष्ठा नक्षत्र में रहेगा जो कि मंगल का नक्षत्र है। जिससे कई लोग मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तनाव और डर बढ़ सकता है। देश में भी प्राकृतिक आपदाएं और दुर्घटनाओं की स्थिति बन सकती हैं।
शुभ: सिंह, वृश्चिक और मीन
अशुभ: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ
बुध - तुला राशि में (26 अक्टूबर से 13 नवंबर तक )
ग्रह के शुभ प्रभाव से शिक्षा, गणित, लेन-देन, निवेश और बिजनेस में फायदा मिलता है। इसके प्रभाव से फायदेमंद योजनाएं बनती हैं। इसके साथ ही शरीर में बुध का असर स्किन और आवाज पर पड़ता है। बुध के शुभ प्रभाव से इंसान चतुर बनता है।
शुभ: वृष, कन्या, धनु, मकर और मीन
अशुभ: मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ