top of page

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपनी राशि के अनुसार करें महादेव का पूजन

इस वर्ष महाशिवरात्रि का त्यौहार 15 फरवरी, रविवार के दिन मनाया जाएगा। शिव विवाह महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर विशेष वस्तुएं अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग पर पूजन सामग्री चढ़ाते हैं, तो आपके लिए इसका फल और भी अधिक शुभ हो जाएगा।


राशि के अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये वस्तुएँ


मेष और वृश्चिक राशि वाले


इस महाशिवरात्रि पर मेष और वृश्चिक राशि के जातक शिवलिंग पर बेलपत्र, शहद और लाल चंदन चढ़ाएं। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसा करने से जातक को साहस, ऊर्जा और सकारात्मकता में वृद्धि मिलेगी।


वृषभ और तुला राशि वाले


वृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए महाशिवरात्रि के दिन दही, चमेली के फूल, मिश्री और सुगंधित इत्र शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी।


मिथुन और कन्या राशि वाले


बुध ग्रह द्वारा शासित मिथुन और कन्या राशि के जातकों को इस दिन हरी दुर्वा, भांग, धतूरा और गन्ने का रस शिवलिंग पर चढ़ाना जरुरी है। ऐसा करने से मानसिक अस्थिरता दूर होगी और एकाग्रता बढ़ेगी।


कर्क राशि वाले


कर्क राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व विशेष रुप से फलदायी माना जाता है, क्योंकि चंद्र देव भगवान शिव के अत्यंत प्रिय हैं। इस पावन अवसर पर शिवलिंग पर दूध, दही और श्वेत पुष्प अर्पित करने से मन को शांति मिलती है तथा जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती हैं।


सिंह राशि वाले


सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव है। इस राशि के जातकों को गुड़ मिला जल और बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास मजबूत होगा और मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी।


धनु और मीन राशि वाले


धनु और मीन राशि के जातक गुरु ग्रह है। इन जातकों को केसर, चने की दाल, बेसन की मिठाई और दूझ शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को ज्ञान, विवेक और भाग्य का सहयोग प्राप्त होता है।


मकर और कुंभ राशि वाले


कर्मफलदाता दाता शनि देव द्वारा शासित मकर और कुंभ राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर काले तिल, भांग, धतूरा और शमी पत्र शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव के साथ ही शनि देव की कृपा आप पर बनीं रहेगी। 

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page