top of page

लौंग के इन चमत्कारी उपाय से

30 Nov 2022

घर में लाएं सुख-समृद्धि, एकबार करें कोशिश

1 लौंग के इन उपायों से घर में लाएं समृद्धि


हिंदू धर्म में लौंग को बहुत पवित्र माना गया है। लौंग का प्रयोग घरों में खाने के स्वाद और पूजा के साथ-साथ ज्योतिष उपायों में भी कारगर माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लौंग के साथ उपाय करने से आपके रूके हुए कार्य भी बनने लगते हैं क्योंकि इसको ऊर्जा का वाहक माना गया है। अपनी किस्मत को बदलने और सपनों को पूरा करने के लिए आप चाहें तो लौंग के प्रचलित उपाय आजमा सकते हैं। हालांकि इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है लेकिन सालों से लोग इनको आजमा रहे हैं और सफल भी हो रहे हैं।


आइए जानते हैं लौंग के कुछ चमत्कारिक उपाय के बारे में…


2राहु-केतु का बुरा प्रभाव होगा खत्म


तंत्रिका ग्रंथ के अनुसार, अगर आप राहु-केतु से परेशान हैं और कुंडली में इनकी स्थिति अनुकूल नहीं है तो आप शनिवार को लौंग का दान करें। अगर कोई लौंग नहीं ले रहा है तो आप शिवलिंग पर भी इनको अर्पित कर सकते हैं। ऐसा आपको 40 दिन तक लगातार करना होगा। ऐसा करने से घर में खुशहाली आएगी और इनका बुरा प्रभाव भी खत्म होगा।

यहां विराजते हैं साक्षात शनिदेव, दूर करते हैं साढ़ेसाती व ढैय्या कष्ट


3मिलेगा अटका हुआ धन


अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है और कोई लौटाने में आनाकानी कर रहा है तो अमावस्या या फिर पूर्णिमा की रात को 11 या फिर 21 लौंग कपूर के साथ जलाएं। इसके बाद माता लक्ष्मी का ध्यान करें और उनको अपनी समस्या से अवगत कराएं। ऐसा करने से आपका अटका हुआ धन मिल जाएगा और धन प्राप्ति के रास्ते भी खुल जाएंगे।


4 हर कार्य में मिलेगी सफलता


अगर आप कहीं इंटरव्यू देने जा रहे हैं या किसी काम के लिए बाहर जा रहे हैं और आप चाहते हैं कि वह पूरा हो जाए तो घर से निकलते वक्त दो लौंग मुंह में रख दें और कार्यस्थल पर लौंग के कुछ अवशेष मुंह से फेंक दें। इसके बाद अपने ईष्टदेव का ध्यान करें और कार्य सफलता के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपका कार्य और इंटरव्यू जरूर सफल होंगे, ऐसा तंत्रशास्त्र कहता है।


5 मिलने लगेगा मेहनत का फल


मेहनत करने के बाद भी आपको सही से फल नहीं मिल रहा है तो मंगलवार के दिन हनुमानजी की मूर्ति के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो लौंग डाल दें। इसके बाद हनुमान चालिसा का पाठ करें और आरती करने के बाद हनुमानजी को अपनी समस्या बताएं। ऐसा लगातार 21 मंगलवार करें। ऐसा करने से आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। आपके सभी कार्य बनने लगेंगे।


6 घर में इस उपाय से होगी बरकत


तंत्र शास्त्र के अनुसार, माता लक्ष्मी की पूजा करते समय हर रोज गुलाब के फूलों के साथ दो लौंग भी माता को अर्पित करें। अगर रोज संभव नहीं है तो शुक्रवार के दिन ऐसा करें। इसके अलावा 5 लौंग की कलियों को 5 कौड़ियों के साथ लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या फिर अलमारी में रख दें। ऐसा करने से घर में बरकत होगी और धन मार्ग का रास्ता खुलेगा।


7 इस उपाय से बनेंगे बिगड़े कार्य


अगर आपके बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं या फिर शुभ कार्य में बाधा आ जाती है तो हर शनिवार को तेल के दीपक में तीन या चार लौंग डालकर जलाएं फिर उसको घर के सबसे अंधेरे कोने में रख दें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक शक्ति चली जाएगी और सभी लोग स्वस्थ्य रहेंगे। साथ ही आपके कार्य धीरे-धीरे बनने लगेंगे।


उपाय: लौंग के इस उपाय से फौरन बनने लगते हैं बिगड़े हुए काम


लौंग के उपाय


पूजा-पाठ और हर धार्मिक कार्य में लौंग का प्रयोग किया जाता है। पूजा करने की सामग्रियों में से लौंग एक प्रमुख सामाग्री मानी गई है। लौंग को मसालें और औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। ज्योतिष में लौंग के पूजा-पाठ के कई उपयों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। जो लोग उपाय आदि करने में विश्वास रखते हैं वे इन उपायों को करके देख सकते हैं। जानते हैं कि लौंग के कौन से उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और बिगड़ते काम बनने लगते हैं।

8 घर में लौंग-कपूर दिखाएं


5 लौंग और 3 बड़ी इलायची को कपूर के साथ लेकर किसी पात्र में शनिवार के दिन जलाएं और उस अग्नि को पूरे घर में दिखाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। कपूर को जलाने पर जो खुशबू आती है उससे हवा में मौजूद जीवाणु और विषाणु नष्ट होते हैं। इससे बीमारी आदि फैलने की आशंका कम होती है।


9 अगर मेहनत करने से धन की प्राप्ति नहीं हो रही है


अगर मेहनत करने के बाद भी किसी भी तरह से धन की प्राप्ति नहीं हो रही है तो एक नींबू के ऊपर 4 लौंग लगा दें और ऊं श्री हनुमते नमः मंत्र का जाप करें। इस जाप को 21 बार करके उस नींबू को अपने पास रख लें।


10 यदि आपका ध्यान किसी काम में नहीं लगता है


– यदि आपका ध्यान किसी काम में नहीं लगता है और हमेशा व्यथित रहता है तो एक कपूर और एक फूल वाली लौंग जलाकर दो-तीन दिन में एक बार खाते रहें। इससे मन शांत रहेगा और साथ ही काम में भी मन लगने लगेगा।


11 घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त कैसे हो


– लौंग के 7-8 दाने लेकर उसे घर के किसी कोने में दिए में रखकर जला दें। इसके अलावा आप यह भी कर सकते हैं कि 5 ग्राम हींग और 5 ग्राम कपूर के साथ 5 ग्राम काली मिर्च को मिलाकर मिश्रण बना लें। फिर इसकी राई के बराबर गोलियां बना लें। जितनी भी गोलियां बनी हो उसको दो भागों में बराबर बांट लें और फिर इसे सुबह और शाम को चलाएं। यह प्रयोग तीन दिन तक करेंगे तो घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।


12– घर से किसी जरुरी काम के लिए निकलते समय


– घर से किसी जरुरी काम के लिए निकलते समय मुख्य दरवाजे पर लौंग रखें और फिर उस लौंग पर पैर रखकर घर से बाहर कदम रखें। इसके साथ ही इसके बाद घर में दौबारा ना लौटें इससे टोटके का प्रभाव खत्म हो जाता है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page