top of page

बुध चलेंगे वक्री चाल

बुध ग्रह शनिवार यानी, 10 सितंबर से अपनी ही राशि क‍न्‍या में उल्‍टी चाल यानी कि वक्री चाल से चलना शुरू करेंगे और 2 अक्‍टूबर तक इसी अवस्‍था में रहेंगे। बुध की यह चाल शनिवार को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर आरंभ होगी और उसके बाद 2 अक्‍टूबर को बुध इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे। उसके बाद 26 अक्‍टूबर को बुध कन्‍या से तुला राशि में चले जाएंगे। बुध को ज्‍योतिष में धन और बुद्धि का कारक माना गया है। बुध के उल्‍टी चाल चलने पर ऐसा माना जा रहा है कि सभी राशियों की आर्थिक स्थिती प्रभावित होगी। कुछ राशियों के खर्च इस समय बढ़ सकते हैं और उनका बजट बिगड़ सकता है। सितंबर के महीने में इन राशियों के सामने अचानक से कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।


ग्रहों के राजकुमार बुध 10 सितंबर से अपनी ही राशि कन्‍या में उल्‍टी चाल यानी कि वक्री गति से चलना आरंभ करेंगे। बुध की यह चाल कुछ राशियों के जीवन में खर्चे बढ़ाने वाली हो सकती है। बुध की इस चाल की वजह से आपके सामने अकस्‍मात बड़े खर्चे आ सकते हैं।


आइए जानते हैं इनके बारे में।


मेष राशि : अनावश्‍यक खर्च बिगाड़ेगा बजट


मेष राशि वालों के लिए बुध उनके छठवें भाव में वक्री होंगे और इस वजह से रुपये-पैसे के साथ-साथ उनकी सेहत पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके विरोधी आपको लगातार हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। वहीं बॉस का रवैया भी आपके प्रति सही नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में आपको किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। वो लोग जो काफी समय से अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उन्‍हें इस वक्‍त कोई अच्‍छा अवसर प्राप्‍त हो सकता है। इस वक्‍त आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं जो कि न चाहते हुए भी आपको करने पड़ेंगे। इस वजह से आपका बजट प्रभावित हो सकता है। बुधवार को हरी सब्जियों और फलों का दान करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।


सिंह राशि : आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है

10 सितंबर को बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में वक्री होंगे और ऐसा होने पर आपको हर मामले में मिश्रित फल की प्राप्ति होगी। इसमें कोई दोराय नहीं है कि इस वक्‍त आपके खर्च काफी बढ़े रहेंगे और आपको काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बुध की वक्री चाल आपके पारिवारिक जीवन में भी अशांति फैलाने वाली हो सकती है। परिवार के लोगों में आपसी मतभेद काफी बढ़ सकते हैं। इस वक्‍त आपको किसी से भी धन उधार लेने से बचना चाहिए और बजट बनाकर अपना खर्चा करें। अनावश्‍यक चीजों पर खर्च न करें तो ही बेहतर रहेगा। जो लोग अपना पैसा कहीं निवेश करना चाहते हैं वे भी इस वक्‍त काफी सोचसमझकर फैसला लें। वहीं आपको कार्यक्षेत्र में आपको सभी से बात करने में मधुर वाणी का प्रयोग करना चाहिए, वरना लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालकर आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। रोजाना अपने घर में लड्डू गोपाल को मिश्री का भोग लगाएं।


बुध आपकी कुंडली के 12वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। बुध की चाल में इस बदलाव का असर आपके जीवन पर काफी नकारात्‍मक हो सकता है। इसके प्रभाव से आपके क्रोध में वृद्धि होगी और आपकी वाणी से कोई आहत हो सकता है। घर के सदस्‍यों की बीमारियों पर इस वक्‍त आपका काफी खर्चा हो सकता है। कोई भी काम करने से पहले घर के बुजुर्गों की राय जरूर लें। कुछ लोगों का इस वक्‍त अपने पिता के साथ विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में धन खर्च करते वक्‍त आपको विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। उपाय के तौर पर बुधवार के दिन किन्‍नरों को वस्‍त्रों का दान करें।


वृश्चिक राशि : कहीं पर भी धन का निवेश न करें


बुध जब वक्री चाल से चलना आरंभ करेंगे तो वह आपकी कुंडली के एकादश भाव में वक्री होंगे। बुध की चाल बदलने की वजह से आपके जीवन में कुछ विपरीत परिस्थितियां आ सकती हैं। धन का खर्च बढ़ सकता है और कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की संख्‍या भी बढ़ सकती है। भाई-बहनों से आपका विवाद बढ़ सकता है और आपकी बातों से कोई आहत हो सकता है। इस वक्‍त आपको कहीं पर भी धन का निवेश करने से बचना चाहिए और किसी नई वस्‍तु की खरीद भी नहीं करनी चाहिए। हालांकि इस वक्‍त में आपको अटकी हुई पेमेंट प्राप्‍त होने की संभावना है। इस वक्‍त कोई भी नया दोस्‍त बनाने से पहले उसके बारे में अच्‍छे से जान लें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सतर्कता रखें और आलस्‍य से दूर रहें। उपाय के तौर पर कोई रोजाना काम पर जाने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें।


कुंभ राशि : आत्‍मविश्‍वास की कमी हो सकती है


बुध जब वक्री चाल से चलना आरंभ करेंगे तो यह आपके अष्‍टम भाव में प्रवेश करेंगे और इस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति, बच्‍चों के साथ आपके संबंध और करियर पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कई लोग अपने माता-पिता से अलगाव के बारे में सोच सकते हैं। आपके अंदर आत्‍मविश्‍वास की कमी हो सकती है। आर्थिक मामले में आपकी स्थिति इस वक्‍त कमजोर पड़ सकती है। जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं उन्‍हें इस वक्‍त भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस वक्‍त कोई भी लोन लेने से दूर रहें। प्रेम संबंधों के मामले में भी यह गोचर आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है और प्रेमी के साथ आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर जो लोग विदेश में पढ़ाई करने के इच्‍छुक हैं उन्‍हें इस वक्‍त अच्‍छे मौके प्राप्‍त हो सकते हैं। उपाय के रूप में हर सोमवार को शिवजी को दूर्वा चढ़ाएं।


बुध देव कन्या राशि में करेंगे हलचल, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल


8 बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर जहां व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।


बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर जहां व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है वहीं बुध के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बुध देव 10 सितंबर को कन्या राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष में ग्रहों के वक्री और मार्गी होने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के वक्री- मार्गी होने का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। बुध देव के कन्या राशि में वक्री होने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।आइए जानते हैं सभी राशियों पर बुध का प्रभाव-


मेष राशि-

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी परिवार में सदभाव बनाये रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। संबंधों में मधुरता आएगी।


वृषभ राशि-

जीवनसाथी के स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मन में सकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


मिथुन राशि-

मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। कार्य़क्षेत्र में कठिनाइयां आएंगी। माता से धन की प्राप्ति होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार के तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धैर्य रखें।


कर्क राशि-

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में दिलचस्पी बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।


सिंह राशि-

भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।


कन्या राशि-

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। बातचीत में संयत रहें।


तुला राशि- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा।


वृश्चिक राशि-

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।


धनु राशि- मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।


मकर राशि-

कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी सम्पत्ति या भवन से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।


कुंभ राशि-

आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।


मीन राशि-

पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page