
16 Oct 2022
ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
वहीं शुक्र देव के अशुभ होने पर व्यक्ति को समस्याएं आने लगती हैं।
ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं शुक्र देव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुक्र देव 18 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र देव तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी।
आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-
मिथुन राशि
आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
लेन-देन से लाभ होगा।
मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।
कर्क राशि
नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे।
आय में वृद्धि हो सकती है।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
धनु राशि
शुभ परिणाम मिलेंगे।
इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।
मकर राशि
धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन जानिए अपनी राशि में क्या कहता है शुक्र का यह राशि परिवर्तन |
शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं, वहीं मीन इसकी उच्च राशि व कन्या इसकी नीच राशि मानी गई है।
मेष राशि : आपकी राशि के शुक्र का षष्टम भाव में गोचर होगा। इस गोचर के चलते सेहत का ध्यान रखना होगा। आपके शत्रु सक्रिय होकर आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपको सतर्क रहना होगा। साझेदारी के व्यापार में विवाद की संभावना है। नौकरी में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
वृषभ राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर संतान संबंधी समस्या का निराकरण करेगा। दांपत्य जीवन में भी सुधार होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। शुभ यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए शुभ समय है।
मिथुन राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। संपत्ति बनाने में सपल होंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति का वातावरण बनेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। रोग से छुटकारा मिलेगा। कुल मिलाकार आपके लिए यह समय शुभ है।
कर्क राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर भाई-बहनों का सहयोग दिलाएगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से मुक्ति के योग बनेंगे। विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। कुल मिलाकर यह समय शुभ है।
सिंह राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ अर्जित करने में मदद करेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत में सुधार होगा। नौकरीपेशा हैं तो मेहनत रंग लाएगी। व्यापारियों को भी अच्छी सफलता मिलेगी।
कन्या राशि : आपकी राशि के लग्न भाव में शुक्र का गोचर नौकरी और व्यपार के लिए अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में भी उत्तम सफलता के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए भी यह समय उत्तम है। हालांकि आपको सोच समझकर खर्चें करना होंगे और व्यवहार कुशल बनना होगा।
तुला राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में शुक्र का गोचर लंबी दूरी की यात्रा के योग बना रहा है और साथ ही विदेश से लाभ अर्जित करने के योग भी बना रहा है। करियर में भी सफलता मिलेगी। हालांकि आपको अपने व्यवहार और चरित्र पर संयम रखते हुए आगे बढ़ना होगा। अन्यथा आप लक्ष्य से भटक सकते हैं। आपके लिए शुक्र का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा।
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में शुक्र का गोचर आय के नए विकल्प या रास्ते खोलेगा। इसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सुख-सुविधाओं का आनंद ले पाएंगे। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। नौकरी और व्यपार में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
धनु राशि : आपकी राशि में शुक्र का गोचर दसवें भाव में हो रहा है, जिसके चलते नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में भी सावधानी से कार्य करना होगा। आर्थिक हानि संभव है। इसलिए लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार और करियर में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारी से काम लेना होगा।
मकर राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में शुक्र का गौचर शुभ माना जा रहा है। सुख और समृद्धि बढ़ने के की संभावना है और यात्रा के योग हैं। नौकरी में सकारात्मक बदलाव के संकेत है और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आपके लिए यह गोचर शुभ साबित होगा।
कुंभ राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में शुक्र का गोचर जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहा है। हालांकि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहने वाला है। करियर और शिक्षा में सफलता के योग हैं। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें।
मीन राशि : आपकी राषि के सप्तम भाव में शुक्र का गोचर दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यपार में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, सतर्क रहें। करियर में निर्णय सोच समझकर लें। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय होकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप अपने लक्ष्य पर ही ध्यान रखें। खुद की और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कोई भी कार्य सोच समझकर करें।