top of page

बिहार के सीतामढ़ी में बनेगा मां जानकी का भव्य मंदिर

साल 2024 में आयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। जिसके बाद से अयोध्या में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में दर्शन, सुविधाओं और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था है। जिससे कि भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद अब बिहार में मां सीता के मंदिर को लेकर चर्चा तेज है।


बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित पुनौरा धाम में मां जानकी का दिव्य और भव्य मंदिर बनाए जाने की तैयारी हो रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह वही स्थान है, जहां पर मां सीता का जन्म हुआ था। इस पवित्र तीर्थ स्थल पर अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज में मां जानकी का विशाल मंदिर बनाया जाएगा। इस मंदिर के निर्माण के बाद यह जगह देश-विदेश से आने वाले भक्तों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बनेगा।


सीतामढ़ी के जानकी मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाने का काम शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि इस भव्य जानकी मंदिर को बनने में कुल 42 महीने यानी की करीब साढ़े तीन साल का समय लगेगा। मंदिर निर्माण में किसी भी तरह की बाधा नहीं आए, इसके लिए जमीन का सीमांकन भी किया जा रहा है। जिस स्थान पर पहले जलजमाव की समस्या थी, वहां की मरम्मत का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है। मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी भरने की समस्या को भी दूर किया गया है। इससे भक्तों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page