
2 Dec 2022
पढ़ें सटीक उपाय
हर तरह की प्रगति और समृद्धि के लिए घर में प्रतिदिन घी का दीपक जलाएं। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि करता है।
दीपक की लौ की दिशा का ध्यान रखें।
दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से रोग दूर होते हैं और आयुवृद्धि होती है।
यदि दीपक को उत्तर की दिशा की ओर रखें तो धनवृद्धि होती है।
दीपक दक्षिण दिशा में रखने से अर्थ हानि होती है। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
दीपक की बत्ती स्थिर रहनी चाहिए। अपने पूजा स्थान में भी आप दीपक जला सकते हैं।
रसोईघर में जहां पीने का पानी रखते हों, वहां पर भी घी का दीपक जलाना स्वास्थ्य लाभ और धनवृद्धि करता है। बुरी शक्तियां प्रभाव नहीं डाल पाती।
कर्ज से मुक्ति के लिए: घर में नित्य तिल के तेल का दीपक जलाएं, ईश्वर से प्रार्थना करें, देखते ही देखते मनुष्य कर्ज से मुक्त हो जाता है। साथ ही प्रतिदिन सायं पीपल वृक्ष के तले घी का दीपक जलाएं।
जानिए क्यों जलाया जाता है आटे का दीपक, इसका महत्व और चमत्कारी प्रभाव
किसी खास मनोकामना के लिए आटे का दीया जलाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान आटे के दीपक से निकल सकता है।
सनातन धर्म में पूजा के समय दीप जलाने का विशेष महत्व है। किसी भी देवता की पूजा के लिए उनके सामने दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आमतौर पर लोग घरों में पीतल, तांबे या मिट्टी के दीये का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार आपने लोगों को आटे के दीये जलाते हुए देखा होगा, तो क्या आप जानते हैं कि आटे का दीपक क्यों जलाया जाता है? आटे का दीया जलाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
किसी खास मनोकामना के लिए आटे का दीया जलाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान आटे के दीपक से निकल सकता है। आटे के दीये के बारे में मान्यता है कि ये विशेष दिन और विशेष परिस्थितियों में जलाए जाते हैं।
आटे के दीपक जलाने का नियम
किसी भी मनोकामना की पूर्ति के लिए आटे के दीपक घटते या बढ़ते क्रम में जलाए जाते हैं। उदाहरण के लिए, 11 दिन, 21 दिन और 31 दिन। ज्योतिष शास्त्र में आटे के दीयों का क्रम इस प्रकार बताया गया है। 1 दीपक से शुरू करके इसे 11 तक लिया जाता है। उदाहरण के लिए संकल्प के पहले दिन, फिर दूसरे दिन, फिर दूसरे दिन, तीसरे दिन, तीसरे दिन, तीसरे दिन, चौथे दिन। अगले दिन से, दीपक फिर से घटते क्रम में जलाए जाते हैं। जैसे 10, फिर 9 फिर 7 फिर 5 फिर 3 और फिर 1.
ऐसे दूर होती है आर्थिक समस्या
यदि आप आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको लगातार 11 दिनों तक संकल्प के साथ देवी लक्ष्मी के सामने आटे का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय से आपके घर में आने वाली धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा आटे में हल्दी मिलाकर देसी घी का दीपक जलाने से भी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि बजरंग बली के सामने आटे का दीपक जलाने से कर्ज, आर्थिक संकट और शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल सकती है। इसी तरह मां अन्नपूर्णा देवी से भी आटे के दीये जलाकर घर में आर्थिक संकट दूर करने की प्रार्थना की जाती है।