
भोपाल के नेहरु नगर स्थित करुणाधाम आश्रम में आज इशावास्यम महोत्सव 2023 का शुभारंभ हुआ| आश्रम के पीठाधीश्वर श्री सुदेश शांडिल्य जी महाराज के मार्गदर्शन में महोत्सव का शुभारंभ हुआ| इशावास्यम महोत्सव 23 से 25 जुलाई तक करुणाधाम आश्रम में होगा| महोत्सव के आरम्भ में आश्रम के पीठाधीश्वर शांडिल्य जी महाराज और उनकी धर्मपत्नी ममता शांडिल्य ने यज्ञ एवं मंत्रोच्चार किया| शाम के समय इशावास्यम महोत्सव में कलांजलि ग्रुप द्वारा कत्थक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई|

करुणाधाम आश्रम में महालक्ष्मी का अद्भुत मंदिर है| इस मंदिर की विशेषता यह है कि यह देश का एकमात्र मंदिर है, जिसका निर्माण श्री यंत्र पर आधारित है| षटकोण में बनें इस मंदिर को सात चक्रों में विभक्त किया गया है| इस मंदिर में माता लक्ष्मी का श्रृंगार देखने लायक होता है|

आश्रम के पीठाधीश्वर गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज के मार्गदर्शन में करुणाधाम आश्रम के तत्वाधान में विगत कई वर्षों से समाजसेवा से जुड़े काम किये जाते हैं| करुणाधाम भोपाल व आसपास के गाँवों में निःशुल्क शिक्षण केंद्र सन् 2004 से संचालित कर रहा है जो भोपाल के ज़रूरतमंद बच्चो को शिक्षा अर्जन के साथ साथ व्यावहारिक रूप से भी सुद्रण बना रहा है।

करुणाधाम के माध्यम से कोलार तिराहे स्थित बस्ती एवं नेहरू नगर स्थित नायबेसरा बस्ती में 2-2 केंद्र संचालित होते है, इसी प्रकार श्याम नगर बस्ती, ईश्वर नगर बस्ती और ग्राम करोंदमाफी, तहसील खातेगाँव, देवास में भी आश्रम के सौजन्य से शिक्षण केंद्रों का संचालन हो रहा है। हाल ही में आश्रम की ओर से जातखेड़ी में निःशुल्क शिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया|

इन शिक्षण केंद्र के माध्यम से गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज इलाक़े में शिक्षा को बढ़ावा देना के साथ युवाओं को शिक्षक के तौर पर रोज़गार दिलाना चाहते हैं।