
20 Aug 2022
सभी राशि वालाें के लिए खास है आज का राशिफल जाने पं. सतीश नागर से
श्री अन्नपूर्णा अनुष्ठान केंद्र
उज्जैन मोबाइल :-9753585323
मेष राशि
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापारियों और कारोबारियों को थोड़ा सा सावधानी रखनी है, धैर्य बनाकर रखना है। सड़क पार करते समय भी सावधानी जरूरी हैं।
वृषभ राशि
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
दिन चुनौती भरा रहेगा। अपने ही कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। आज जाने-अनजाने आपसे कुछ ऐसे कार्य होंगे जिनसे दूसरे लोगों को आघात पहुंच सकता है। इसलिए भी आपको थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
मिथुन राशि
का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
सामान्य से बेहतर योग आपकी राशि में बने हुए हैं। भाग्य का साथ मिल रहा है। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी लेकिन जल्दबाजी उचित नहीं है। कोई भी ऐसे शब्द दूसरों को आवेश में आकर नहीं कहने हैं जो बुरे लगते हों आधा पहुंचाते हाे वाहन चलाने वक्त सावधानी जरूरी है।
कर्क राशि
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
निवेश करने का समय नहीं है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा समय टाल दें, दाेपहर बाद ही निवेश करें। जिन लोगों को पैसा दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत है भाग्य का साथ आपको मिल रहा है आज समय की बर्बादी बिल्कुल भी उचित नहीं।
सिंह राशि
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आज बाहर का खाना पेट के विकार का कारण बन सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा मंदिर में लाल रंग का फल चढ़ाएं
कन्या राशि
टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
प्रिय से मुलाकात होगी नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन आपको जल्दबाजी किसी भी मामले में आज नहीं करनी है। आज धैर्य आपकी परीक्षा लेगा। इस परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। मछलियाें काे भाेजन देना आपके लिए शुभ है।
तुला राशि
रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत है। कानूनी मामले भी आज आपके हित में रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
महिलाओं को सम्मान मिलेगा। पढ़ाई कर रहे जातको की समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक परेशानियां कम होंगी लेकिन संतान के प्रति की चिंताएं बढ़ सकती हैं। कोई भी निर्णय करने से पहले तर्क जरूर करें। जल्दबाजी ठीक नहीं रहेगी।
धनु राशि
ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
भाग्य का साथ धनु राशि वालों को मिल रहा है। आज अच्छे याेग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज आप दूसरे लोगों को प्रभावित कर लेंगे वाणी में मधुरता बना कर रखी है। मधुर वाणी से आपके कार्य पूर्ण होंगे। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
मकर राशि
भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 21 अगस्त 2019 का समय अच्छा योग लेकर आया है, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य स्थापित करना होगा। ऐसा नहीं करने पर रिश्ताें में दूरियां बढ़ शक्ति है।
कुंभ राशि
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन खर्च की आशंकाएं भी साथ साथ हैं। इसलिए खर्च करते समय सचेत रहना है वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें अपनी गोपनीय बातें भी दूसरों को शेयर ना करें।
मीन राशि
दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
दिन सामान्य से बेहतर है। अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों पर आपको जीत मिलेगी। मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
अंकराशि : इन तारीखों में जन्मे लोगों को 21 अगस्त को मिलेंगे शुभ समाचार, खूब होगा धन- लाभ
अंक ज्योतिष से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। नंबर निकालने के लिए जन्मतिथि की आवश्यकता होती है।
ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।
जानें कैसा रहेगा आपका 21 अगस्त का दिन...
मूलांक 1- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
मूलांक 2- आज आपका दिन अवसरों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 3- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। बहस की स्थिति से बचें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 4- आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 5- आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
मूलांक 6- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में संबंधों का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। एकाग्रता बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। अहंकार की भावना से दूर रहें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। निवेश करना चाहते हैं तो फिलहाल टाल दें। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में हानि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मूलांक 8- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। धैर्य बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, धन आगमन के मार्ग में बाधा आ सकती है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। तनाव हावी हो सकता है। एकाग्रता बनाए रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 9- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। धैर्य के साथ कार्य करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।