top of page

सितंबर से बदलेगा भाग्य इन राशियों का

1 Sept 2023

राजयोग से जमकर बरसेगी कृपा, धनलाभ-नौकरी-सफलता के प्रबल योग

सितंबर में मंगल सूर्य की युति बनेगी जो 3 राशियों का भाग्य चमकाएगी, इससे बुधादित्‍य राजयोग का भी निर्माण होगा, जो मेष तुला और कर्क के लिए शुभ रहेगा।इसके अलावा सूर्य के साथ मंगल और बुध की भी युति बनेगी जो सिॆंह मिथुन मकर धनु राशियों वालों का भाग्योदय करने वाली साबित होगी।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने नवग्रह की स्थिति में परिवर्तन होता है।इस दौरान ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते है, जिससे राजयोग और युति का निर्माण होता है।इसका प्रभाव 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दिखाई देता है।इसी क्रम में अब भूमि पुत्र और साहसपराक्रम के कारक मंगल अक्टूबर में अपनी चाल बदलने वाले है।


इस दौरान बुध और मंगल की युति बनेगी, जो 3 राशियों के लिए शुभ साबित होगी।इससे पहले सितंबर में मंगल सूर्य की युति बनेगी जो 3 राशियों का भाग्य चमकाएगी।इस अवधि में बुध सूर्य की भी युति बनेगी जिससे बुधादित्‍य राजयोग का निर्माण होगा, जो मेष तुला और कर्क के लिए शुभ रहेगा।इसके अलावा सूर्य के साथ मंगल और बुध की भी युति बनेगी जो सिॆंह मिथुन मकर धनु राशियों वालों का भाग्योदय करने वाली साबित होगी।


मंगल बुध की युति से मिलेगा 3 राशियों को लाभ, सितंबर में महागोचर, इन 5 राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार


मेष राशि : मंगल बुध की युति जातकों के लिए शुभ साबित हो सकती है। कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर के लिए समय अनुकूल रहेगा, पार्टनरशिप में व्यापार करने से लाभ मिलने के योग है। अविवाहितों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा, विवाह के प्रस्ताव आ सकता है, नया संबंध जुड़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।


मिथुन राशि : मंगल बुध की युति लाभकारी साबित हो सकती है।समय अनुकूल रहेगा, कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।मीडिया, रिसर्च, ज्योतिष और आध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा, कार्यों में सफल होंगे और लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति के प्रबल संकेत है।शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ मिल सकता है।


धनु राशि : मंगल बुध का एक साथ आना जातकों के लिए लाभदायक साबित होने वाला है। पुराने निवेश से भी लाभ हो सकता है।आय वृद्धि के योग है, इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं।काम कारोबार के लिए समय अच्छा रहेगा, धनलाभ हो सकता है, कोई बड़ी डील हो सकती है। संतान की तरक्की इस अवधि में हो सकती है। जातकों को मंगल और सूर्य देव का संयोग भी शुभ साबित होगा। नौकरी के नए अवसर, कारोबारियों को धनलाभ हो सकता है।


मंगल सूर्य युति से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य


वृश्चिक राशि : सूर्य और मंगल की युति जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकती है। स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करने से लाभ मिल सकता है। इस अवधि में संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।आय वृद्धि के नए अवसर मिल सकते है। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।


सिंह राशि : मंगल सूर्य की युति जातकों के लिए शुभ होने वाली है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।जिनका व्यापार विदेश में फैला है, उन्हें लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे।


मकर राशि : सूर्य और मंगल की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और यह उनकी पढ़ाई के लिए लाभदायक साबित होगा। कोई परीक्षा में पास हो सकते हैं। वहीं आपकी रूचि धर्म- कर्म के कामों में बढ़ सकती है। साथ ही आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो शुभ साबित हो सकती है।


पंडित सतीश नागर

उज्जैन


शास्त्रो की बात, धर्म के साथ -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page