top of page

महाशिवरात्रि 2026 : जानिए तारीख, समय और अनुष्ठानों के बारे में

महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा, पूरे भारत में भक्त रात भर पूजा, उपवास और भगवान शिव को समर्पित खास मंदिर अनुष्ठानों करके इस त्योहार को मनाएंगे। पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि रविवार, 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का माता पार्वती के साथ विवाह हआ था एवं भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हए थे। महाशिवरात्रि के महा निशीथ काल में भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के स्वरूप में प्रकद होने के कारण महाशिवरात्रि की पूजा में रात का विशेष महत्व होता है। महाशिवरात्रि फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है।


महाशिवरात्रि पर पूजा का समय


पहला प्रहर: शाम 6:01 बजे से रात 9:09 बजे तक (15 फरवरी)

दूसरा प्रहर: रात 9:09 बजे तक (15 फरवरी) से रात 12:17 बजे तक (16 फरवरी)

तीसरा प्रहर: रात 12:17 बजे से सुबह 3:25 बजे तक (16 फरवरी)

चौथा प्रहर: सुबह 3:25 बजे से सुबह 6:33 बजे तक (16 फरवरी)


पूजा के लिए सबसे खास समय, जिसे निशीथ काल के नाम से जाना जाता है, 15 और 16 फरवरी की बीच की रात को रात 11:52 बजे से रात 12:42 बजे के बीच होगा।


रस्में और पूजा-पाठ


महाशिवरात्रि पर, भक्त दिन भर उपवास रखते हैं और भगवान शिव के मंदिरों में जाते हैं। शिवलिंग को फूलों और बेल के पत्तों से सजाया जाता है, भगवान शिव को दूध, शहद, फल, मिठाई और घी जैसे प्रसाद चढ़ाए जाते हैं। कुछ मंदिरों में भगवान शिव को भांग भी चढाई गति है। शिवरात्रि पर श्रद्धालु उपवास रखते हैं। इस दिन श्रद्धालु महादेव की पूजन और उपासना करते हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page