top of page

Religion: तमिलनाडु का रहस्‍यमयी श‍िव मंद‍िर

20 Jul 2023

तिरुचिरापल्ली का जम्बुकेश्वर मंदिर

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित जंबुकेश्वर मंदिर 5 प्रमुख शिव मंदिरों में से एक है| इस मंदिर में 1800+ वर्ष प्राचीन मूर्तिकला को देखा जा सकता है| यह मंदिर पंच भूत तत्वों(पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और अंतरिक्ष) में से जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है।


इस मंदिर में दुनिया की सबसे कठोर चट्टानों में से एक ग्रेनाइट पत्थर से शेष नाग की नक्काशी देखने को मिलती है| यह नक्काशी लगभग 1800 वर्ष पुरानी है| जंबुकेश्वर मंदिर देश के अत्‍यंत प्राचीन शिव मंदिरों में से है।


जंबुकेश्वर मंदिर का निर्माण लगभग 1800 वर्ष पहले हिंदू चोल राजवंश के राजा कोकेंगानन ने करवाया था। जंबुकेश्वर में भूमिगत जल धारा है, इसी वजह से यहां पानी की कमी नहीं पड़ती।


तिरुचिरापल्ली इंटरनेशनल एअरपोर्ट से इस मंदिर की दूरी महज 13 किमी है। वहीँ जंबुकेश्वर मंदिर से तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन की दूरी 12 किमी है|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page