
8 Nov 2022
आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसे भारत के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा. भारत में दिखने के कारण का सूतक काल भी मान्य होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगन से 9 घंटे पहले लग जाता है और ग्रहण खत्म होने के साथ ही समाप्त हो जाता है
जानें भारत में कब दिखेगा चंद्रग्रहण
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है.
इससे पहले दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर 2022 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था. सूर्य ग्रहण के सिर्फ 15 दिनों के बाद देव दीपावली के दिन 8 नवंबर 2022 को साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था. 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन लग रहा है. साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा.
क्या होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है. इस दौरान चंद्रमा धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है. पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं. इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है.
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को भारत में 5 बजकर 32 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.
ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.
साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा.
कहां-कहां दिखाई देगा ये चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दर्शनीय होगा. दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप से कोई ग्रहण दिखाई नहीं देगा.
भारत में कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
भारत में, पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों से दिखाई देगा . कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, राँची, गुवाहाटी में साल के इस अंतिम चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा.
चंद्र ग्रहण का सूतक काल
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा इसलिए ग्रहण के दौरान इसका सूतक काल भारत में भी मान्य होगा.
चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल
1 ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें.
2 सूतक काल के दौरान घर पर ही रहें. कोशिश करें कि ग्रहण की रोशनी आपने घर के अंदर प्रवेश ना करें.
3 सूर्य ग्रहण की तरह की चंद्र ग्रहण को भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए.
4 ग्रहण से पहले और ग्रहण के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए. कहा जाता है ऐसा करने से ग्रहण का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं रहता.
5 सूतक काल के दौरान कुछ भी खाने पीने से बचें.
6 अगर ग्रहण से पहले कुछ भोजन बच गया है तो ग्रहण खत्म होने के बाद इसका सेवन ना करें और नया भोजन बनाकर ही उसका सेवन करें.
7 चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल
8 ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर निकलने से बचें.
9 किसी भी परिस्थिति में ग्रहण को ना देखें.
10 ग्रहण के दौरान अपने पास दूर्वा घास रखें.
11 इस दौरान सिलाई, कढ़ाई, बुनाई जैसा कोई भी काम ना करें.
12 शांति से काम लें और किसी भी प्रकार का मानसिक या फिर शारीरिक तनाव न लें.
चंद्र ग्रहण के उपाय
चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा और भगवान का ध्यान करें. इस तरह देवताओं की पूजा करना शुभ माना जाता है.
चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने पीने से बचना चाहिए. कहा जाता है कि ग्रहण के समय हमारे आसपास कई तरह के बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो खाने के अंदर शामिल होकर आपके शरीर में जा सकते हैं.
चंद्र ग्रहण के बाद स्नान और दान का काफी खास महत्व है. मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन पवित्र नदीयों में स्नान करने के बाद अगर दान करते हैं तो काफी ज्यादा शुभ माना जाता है.
साल का अंतिम चंद्र ग्रहण इन राशियों पर भारी, हो जाएं सावधान
साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण जल्द ही लगने वाला है. साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि पर लगेगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारत में भी इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा. चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण अशुभ साबित होगा.
आइए जानते हैं उनके बारे में.
चंद्र ग्रहण 2022
साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन लगने जा रहा है. साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा. कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाला ये चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारतीय समयानुसार, साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो जाएगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा. साल के इस अंतिम चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. आचार्य पंडित सतीश नागर जी से जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ नहीं होगा साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण.
मेष राशि- चंद्र ग्रहण के चलते मेष राशि के लोगों की मानसिक चिंता में वृद्धि होगी. इस दौरान आप दैनिक रोजगार को लेकर तनाव में आ सकते हैं. दांपत्य और प्रेम संबंधों में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है. इस दौरान आपके माता या पिता को कष्ट हो सकता है.
वृषभ राशि- भाई -बंधुओं के बीच तनाव हो सकता है. गृह और वाहन सुख को लेकर भी थोड़ा तनाव हो सकता है. इस दौरान आपको सुख में कमी महसूस होगी और नींद की बीमारी बढ़ेगी. आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि होगी लेकिन अंत में जीत आपकी ही होगी.
कर्क राशि- इस दौरान आपका मन अशांत रहेगा. स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होंगी. इस दौरान अकारण तनाव बढ़ेगा. अगर आप कोई डिग्री लेने की सोच रहे हैं तो निर्णय लेने में आपका मन हिच-किचाएगा. इस दौरान माता या पिता को लेकर चिंता की स्थिति बन रही है.
सिंह राशि- सरकारी या उच्चाधिकारी से तनाव की स्थिति बन रही है. मनोबल और स्वास्थ्य में अवरोध की स्थिति बन रही है. पेट और पैर की समस्याओं में बढ़ोतरी होगी. इस दौरान विवाद से बचें और अपनी वाणी पर संयम बरतें.
कन्या राशि- इस दौरान वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी. ऐसे में इस दौरान किसी से भी संभलकर बात करें. आय के साधनों में तनाव की स्थिति बन रही है. इस दौरान माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे. इसके अलावा सुख में अवरोध की स्थिति पैदा हो सकती है.
तुला राशि- इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य में अवरोध की स्थिति उत्पन्न होगी. माता को किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. दांपत्य और प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी. परिश्रम में भी अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. पेट और पैर से जुड़ी समस्याओं के चलते इस दौरान आपका मन अशांत बना रहेगा.
वृश्चिक राशि- मनोबल और स्वास्थ्य को लेकर मन अप्रसन्न रहेगा. इस दौरान आपका मन काफी अशांत रहेगा और आपको हर वक्त ये एहसास होगा कि कुछ हुआ है. इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी.
धनु राशि- इस दौरान आपका अचानक से क्रोध बढ़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप खुद पर नियंत्रण रखें. दांपत्य सुख और प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है. इस दौरान शिक्षा में अवरोध पैदा होगा. माता या पिता को किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है और संतान को लेकर मन बेचैन बना रहेगा.
मकर राशि- इस दौरान स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी और प्रेम संबंधों को लेकर मन अप्रसन्न रहेगा. आय के साधनों में अवरोध की स्थिति उत्पन्न होगी. संतान को लेकर चिंता लगी रहेगी. माता और पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी सी चिंता लगी रहेगी.
मीन राशि- इस दौरान संतान को लेकर चिंता साथ ही मनोबल में अवरोध उत्पन्न हो सकता है. इस दौरान आपके भाई-बहनों और मित्रों को कष्ट हो सकता है. पराक्रम और सम्मान में अवरोध पैदा होगा. पेट और पेशाब की समस्याओं के कारण तनाव रहेगा. इस दौरान अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें.