top of page

श्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के सामने लगे घंटे की कहानी

दैनिक मालवा हेराल्ड : श्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के सामने लगे घंटे को ध्यान से देखने पर यह प्रतीत होता है कि घंटे पर चर्च का निशान और 1729 लिखा है। मंदिर के पुजारी बताते कि यह घंटा पेशवा कोकण क़िले के चर्च से पुर्तगालियों को हराकर लाए थे।


यह घंटा महादेव गर्भगृह से ठीक सामने एक छोटे से शनि मंदिर पर लगा है। यह अद्भुत कुछ अलग सा दिखने वाला घंटा कोई मामूली घंटा नही.. अपितु महान हिंदू पराक्रम का प्रतीक है।


इसे बाज़ीराव पेशवा के छोटे भाई वीर चिमाजी अप्पा जीतकर लाए थे। पेशवाओं ने ऐसे पाँच घंटे पुर्तगालियों को हराकर हासिल किए थे। मराठा साम्राज्य की विजय के प्रतीक के रूप में महाराष्ट्र के पाँच विभिन्न मंदिर प्रांगणों में इन्हें स्थापित किया गया था।


इन घंटों को "स्मारक एवं वीर स्मृति" स्वरूप रखने के लिए उन पर चिन्हित चर्च और सन हटाया नहीं गया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page