
25 May 2023
नौ दिनों तक झेलनी पड़ेगी प्रचंड गर्मी
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | 25 मई से सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश होने के साथ ही नौतपा की शुरुआत हो गई है। ग्रहों का विपरीत योग गुरु राहु चांडाल दोष नीच का मंगल प्रकृति पर प्रभावित होतीं हैं। शनि की दृष्टि आंधी तुफान, नोतपा वर्षा होने पर सामान्य वर्षा रहेगी।
ज्योतिषाचार्य अजय व्यास के अनुसार भीषण गर्मी और बारिश के योग के साथ गुरुवार 25 मई से सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश हो गया। इसी के साथ नौतपा आरंभ हो गई। इसके शुरुआती नौ दिन भीषण गर्मी पड़ेगी और लू का खतरा भी रहेगा। साथ ही बारिश के आसार भी रहेंगे। ज्योतिष और वैज्ञानिक पक्ष के अनुसार रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के भ्रमण के दौरान धरती पर उसकी किरणें सीधी पड़ती है और गर्मी प्रचंड रूप दिखाती है। पूरे देश में मौसम का मिजाज इस बार बदलाव वाला चल रहा है। ज्योतिषाचार्य अजय व्यास ने बताया कि हर साल ज्येष्ठ माह ग्रीष्म ऋतु का प्रचंड होना, वहीं सूर्य के रोहिणी नक्षत्र प्रवेश के साथ ही नौतपा की शुरुआत भी हो जाती है। गुरूवार 25 मई को सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश हो गया और आगामी २ जून तक रोहिणी नौ दिन (नवतपा) काफी गर्म साबित होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौतपा के नौ दिनों में ग्रहो का विपरीत योग गुरु राहु चांडाल दोष नीच का मंगल शनि की सिह राशि पर दृष्टि स्थान होने पर पृथ्वी के एक बड़े भूभाग पर मोसम में बदलाव देखा जा सकता है। नौतपा के दौरान ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब नौतपा चल रही हो और उस दौरान बारिश होने पर बरसात के मौसम में अपेक्षाकृत कम वर्षा होती है। ज्योतिष मत के अनुसार नौतपा में अगर बारिश का पानी बहकर निकल जाता है तो पर्याप्त वर्षा मानसून में होती है।
सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में 13 दिन के लिए प्रवेश करते है तो उसकी शुरुआत के नौ दिन को नौतपा कहते है। क्योंकि इन शुरुआती नौ दिनों में धरती काफी तेज तपती है। मातंगी ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित अजय व्यास ने बताया कि सूर्यदेव सर्वार्थसिद्धि योग के संयोग में सूर्य देव चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश किया है। इनके प्रवेश करते ही नौतपा प्रारंभ हो गया है। पंडित अजय व्यास ने बताया कि ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार रोहिणी नक्षत्र का निवास समुद्र के तट पर तथा वास रजक के यहां, वहीं वाहन सिचाणु रहेगा। नौतपा 25 मई 2023 ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ माह में प्रारंभ हुआ जो कि दो जून तक चलेगा। आपने बताया कि इस बार रोहिणी नक्षत्र नौतपा में ग्रहों की स्थिति कुछ अलग है इन दोनों दिनों के भीतर ग्रहों का विपरीत योग गुरु राहु चांडाल दोष नीच का मंगल शनि की दृष्टि सुर्य की राशि पर प्रकृति पर प्रभावित होतीं हैं नो तपा वर्षा होने पर सामान्य वर्षा रहेगी। आद्रा नक्षत्र आ रहा है। जिससे बारिश की संभावना है ग्रहों की स्थिति के अनुसार इस वर्ष औसत वर्षा होगी। कहीं अधिक तो कहीं सामान्य वर्षा बनी रहेगी।