top of page

कारोबार में उन्नती और लाभ बढ़ाने के लिए आजमाकर देखें इन उपाय को

इन उपायों से आपके व्‍यवसाय और नौकरी में आ रही समस्‍याएं दूर हो सकती हैं।

1-व्‍यापार ठीक न चल रहा हो तो

व्‍यापार ठीक न चल रहा हो तो

यदि आपका व्‍यापार ठीक न चल रहा हो तो शुक्ल पक्ष के किसी भी दिन से एक उपाय शुरू कर सकते हैं। आपको केवल अपने व्यापारिक स्थल के दरवाजे के बाहर की ओर दोनों ही तरफ गेहूं का एक- एक मुट्ठी आटा डालना है। ध्‍यान रहें यह उपाय लगातार 1माह 13 दिन तक करना होगा। इससे व्‍यापार में लाभ होने के योग बनते हैं।


2-यदि व्यापार में दिक्‍कतें आ रही हों तो

यदि व्यापार में दिक्‍कतें आ रही हों तो

यदि व्‍यापार में कोई समस्‍या आ रही है तो आप किसी ऐसे कारोबार में सफल व्यापारी के यहां से शनिवार के दिन कोई लोहे की वस्तु अपने यहां ले आएं। इसके बाद अपने व्यापार स्थल पर किसी भी जगह हल्दी का स्वास्तिक बनायें। इसके बाद उस पर थोड़े से काली वाली साबुत उड़द रखें और उसके ऊपर वह लोहे की वस्तु रखें जो आप व्‍यापारी के यहां से लाए हों। इसके बाद आपके व्यापार में भी तरक्‍की होने लगेगी।


3-कारोबार में नुकसान हो रहा हो तो

कारोबार में नुकसान हो रहा हो तो

यदि आपको व्‍यवसाय में लगातार कोई नुकसान हो रहा हो या फिर हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता हो तो अपने वजन के बराबर कच्चा कोयला लें। उसको शनिवार के दिन बहते पानी में बहा दें। व्‍यवसाय में हो रहे नुकसान से छुटकारा मिल जाएगा।


4-व्‍यवसाय की बिक्री बढ़ानी हो तो

व्‍यवसाय की बिक्री बढ़ानी हो तो

अगर आपके व्‍यवसाय में बिक्री में नुकसान हो रहा हो तो ऐसी स्थिति में बिक्री बढ़ाने के लिये शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को पांच गोमती चक्रलें। इसके बाद उसे लाल वस्त्र में बांध कर अपनी दुकान की चौखट से बांध दें। इसके बाद ईश्‍वर से बिक्री बढ़ाने की प्रार्थना करें।


5-कर्मचारी स्थिर न हो रहे हों तो


यदि आपके कार्यालय या फिर व्‍यवसाय में कर्मचारी छोड़ कर चले जाते हों तो किसी शनिवार को रास्‍ते में पड़ी हुई कील उठा लें। इसके बाद उसे भैंस के मूत्र से धो लें और अपने व्यवसाय स्थल पर गाड़ दें। इसके बाद देखिए किस तरह से कर्मचारी पूरी निष्‍ठा और लगन से कार्य करने लगेगें और आपको व्‍यवसाय में लाभ होगा।


समस्या कोई भी हो, तुरंत दूर करेंगे ये 4 चमत्कारी उपाय, जरूर पढ़ें


जीवन में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं जैसे सेहत खराब होना, अशांति होना, धन की कमी, बिजनेस ठीक से न चलना, कार्य में बाधाएं आना आदि। इस सभी समस्याओं से बचने या इन्हें समाप्त करना चाहते हैं तो जानिए ये आसान से उपाय, जो आपकी हर समस्या को कर देंगे हमेशा के लिए दूर ...

1 पहला उपाय - व्यापार में लाभ के लिए

यदि आपका बिजनेस ठीक नहीं चल रहा और आपको लगता है कि उसे किसी की नजर लग गई है, तो ये उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

इसके लिए आपको अमावस्या या शनिवार की सुबह एक नींबू लेना है और उसके चार टुकड़े करना है। इसके बाद थोड़ी सी पीली सरसों, 21 काली मिर्च व 7 लौंग लेकर बिजनेस वाले स्थान पर कहीं भी रख दें। फिर शाम के वक्त इन सभी चीजों को काले कपडे में बांधकर किसी सूखे कुंए में फेंक दें, जिसमें पानी न हो।


हर महीने इस उपाय को करने से व्यापार पर लगी नजर और सभी तरह की बाधा दूर होंगी और आपका व्यापार चलने लगेगा।


2 दूसरा उपाय - मनोकामना पूर्ति के लिए

हल्दी की 7 साबुत गाठें, 7 गुड़ की डली, एक रूपए का सिक्का लें।

इन तीनों चीजों को गुरुवार को पीले कपड़े में बांधकर रेलवे लाईन के पार फेंक आएं। जब आप इसे फेंक रहे हों, तब अपनी उस इच्छा को बोलें जिसकी पूर्ति नहीं हो पा रही या बाधा आ रही हो। ऐसा करने से बिना किसी बाधा के आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।


3 तीसरा उपाय - जरुरी कार्य से जाते समय करे यह उपाय


घर के किसी भी कार्य के लिए निकलते समय पहले विपरीत दिशा में 4 कदम जाएं, इसके बाद कार्य पर चले जाएं, ऐसा करने से आपका कार्य जरूर बनेगा।


4 चौथा उपाय - घर में सुख-शांति हेतु कुछ आसान से उपाय


परिवार में सुख-शांति और समृद्धि चाहते हैं तो प्रतिदिन प्रथम रोटी के चार बराबर भाग करें और इन चारों भागों को एक-एक कर क्रमश: गाय को, दूसरा काले कुत्ते को, तीसरा कौए को और चौथा चौराहे पर रख दें। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहेगी और समृद्धि आएगी।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page