
1दीपक से करें धन वृद्धि के उपाय
दीपक से करें धन वृद्धि के उपाय
शास्त्रों में देवी-देवताओं की पूजा में दीपक जलाना अनिवार्य बताया गया है क्योंकि दीपक के प्रकाश के रूप में ईश्वर मौजूद रहता है। दीपक से आरती करने में ईश्वर का गुणगान करते हैं और उनसे पापों के लिए क्षमा मांगते हैं। ज्योतिष शास्त्र में हर रोज दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है, साथ ही कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से आप अपना भाग्य चमका सकते हैं और दुर्भाग्य दूर कर सकते हैं। इन उपायों से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और सुख-शांति का वास होता है।
आइए जानते हैं दीपक के और भी ज्योतिष उपाय….
2आपके सभी डर होंगे दूर
आपके सभी डर होंगे दूर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अनजान डर और शत्रुओं से रक्षा करने के लिए आपको हर सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके सभी डर दूर होंगे और आपके आसपास एक सुरक्षा कवच बन जाएगा।
3मान-सम्मान में होगी वृद्धि
मान-सम्मान में होगी वृद्धि
मान-सम्मान में वृद्धि के लिए दीपक का यह उपाय काफी लाभदायी रहेगा। इसके लिए आप हर रोज सुबह सूर्य देव को जल का अर्ध्य दें और देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी साथ ही सूर्य देव के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य बनने लगेंगे।
4घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए आप हर रोज बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद 108 बार ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा और सुख-शांति बनी रहेगी।
5धन संबंधी परेशानी होंगी दूर
धन संबंधी परेशानी होंगी दूर
धन संबंधी परेशानी दूर करने के लिए माता लक्ष्मी के सामने सात मुखी यानी सात बत्तियों वाला दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन की सभी समस्याएं दूर होंगी और रूका हुआ धन भी प्राप्त होगा। साथ ही बुद्धि के लिए माता सरस्वती के सामने दो बत्तियों वाला दीपक जलाएं।
6धन-धान्य की कभी नहीं होगी कमी
धन-धान्य की कभी नहीं होगी कमी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में हमेशा समृद्धि के लिए दीपक यह उपाय काफी शुभदायक रहेगा। इसके लिए आप बुधवार के दिन भगवान गणेश के सामने तीन मुख का देसी घी का दीपक जलाएं, इसके बाद उनको दूर्वा घास चढ़ाकर अपनी समस्या के बारे में बताएं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी।
7शनि प्रकोप से मिलेगी मुक्ति
शनि प्रकोप से मिलेगी मुक्ति
राहु-केतु के दोष से मुक्ति के लिए सुबह-शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद राहु-केतु दोष से निवारण मिलेगा। साथ ही शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि प्रकोप से मुक्ति मिलती है।
घर में इन जगहों पर सुबह शाम दीपक जलाकर रखने से मिलते हैं अद्भूत लाभ
किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं तो व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है और परेशानियां बनी रहती हैं। ज्योतिष में ग्रहों के दोष दूर करने के चमत्कारी उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को नियमित रूप से करते रहने से भगवान की कृपा मिलती है और व्यक्ति के दुःख दूर हो सकते हैं, कार्यों में सफलता मिल सकती है। ये उपाय अलग-अलग चीजें से किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान को प्रसन्न करने के लिए घर का पूजा स्थल, घर आंगन की तुलसी और भगवान मंदिर में सुबह-शाम दीपक जलाने से हर काम सफल होते हैं।
1. शत्रुओं का भय दूर करने के लिए श्री हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दीपक- लाल धागे की बत्ती का जलाएं और हनुमानष्टक का पाठ करें।
2. पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी और वाद-विवाद होता रहता है तो भगवान शिव-पार्वती या विष्णु-लक्ष्मी के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें।
3. बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन धन लाभ नहीं मिल पाता है तो रोज शाम देवी लक्ष्मी के सामने घी डालकर लाल बत्ती वाला दीपक जलाएं। ये दीपक मिट्टी का होना चाहिए।
4. अगर नौकरी में लाभ नहीं मिल रहा है और पैसों की कमी बनी हुई है तो लक्ष्मीजी के साथ ही भगवान विष्णु की भी पूजा जरूर करें, पूजा में लाल बत्ती वाला घी का दीपक जलाएं और दीपक में थोड़ी सी हल्दी, कुमकुम और चावल भी डालें।
5. अगर घर में कोई व्यक्ति बीमार है और दवाओं का असर नहीं हो रहा है तो घर के बाहर दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं, साथ ही, डॉक्टर द्वारा बताई गई सावधानियों का पालन करें।
6. भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए चार मुंह वाला गाय के घी का दीपक जलाएं। चार मुंह यानी दीपक को चारों ओर से जलाना है।
7. हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
8. भगवान शिव के सामने मिट्टी का दीपक गाय का घी डालकर जलाएं। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप 108 बार करें। इस उपाय से सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
9. भैरव भगवान को प्रसन्न करने के लिए सरसो के तेल का चौमुखी दीपक जलाने से इस उपाय से शत्रुओं का भय दूर हो सकता है।
10. धन लाभ पाने के लिए रोज सुबह-शाम घर की दहलीज पर गाय के घी का दीपक जलायें।