
27 Nov 2022
घर में कपूर जलाकर दिखाने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है
कपूर जलाने से घर में शांति बनी रहती है।
● यदि आप घर में कपूर जलाकर दिखाते हैं तो वातावरण शुद्ध होता है।
हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा करते समय बहुत सी सामाग्री का प्रयोग किया जाता है। हर सामाग्री का अपना एक अलग महत्व होता है। इसी तरह से पूजा में आरती करते समय घी के दीपक के साथ में कपूर भी अवश्य जलाया जाता है। धार्मिक कार्यों में आरती करते समय कपूर जलाने का विशेष महत्व माना जाता है। हवन की अग्नि आदि प्रज्वलित करने में भी कपूर का ही प्रयोग किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। वास्तु में भी कपूर जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कपूर जलाने से नकारात्मकता का नाश होता है, जिससे घर में खुशहाली आती है। क्या आपको पता है कि पूजा के समय कपूर जलाने का इतना महत्व क्यों माना गया है। कपूर जलाने के पीछे केवल अध्यात्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक आधार भी माना गया है।
तो चलिए जानते हैं कपूर जलाने के पीछे क्या है अध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण।
कपूर जलाने के पीछे अध्यात्मिक कारण
● घर में कपूर जलाने से घर और आसपास के वातावरण की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है। जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है।
● मान्यता है कि घर में प्रतिदिन उपले पर कपूर जलाकर दिखाना से घर में बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता है और बुरी नजर से बचाव होता है।
● शास्त्रों के अनुसार घर में यदि पितृदोष और देवदोष को शांत करना हो तो कपूर जलाना चाहिए। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
● रात को सोते समय यदि शयनकक्ष और पूरे घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण शांत रहता है।
कपूर जलाने का वैज्ञानिक कारण
● कपूर जलाने के कई तरह के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। माना जाता है कि कपूर जलाने से वायुमण्डल शुद्ध होता है। इस तरह से आप यदि अपने घर में कपूर जलाते हैं तो कई हानिकारक बैक्टिरिया के संपर्क में आने से बच सकते हैं, जिसे बीमारियों से बचा जा सकता है।
● कपूर जलाने से वातावरण में एक सौंधी खुशबू बिखर जाती हैं जिससे मानसिक शांति का अनुभव होता है।
● इसके अलावा भी कफ, मांसपेशियों में खिंचाव, गर्दन में दर्द, आर्थराइटिस आदि बीमारियों से रहात दिलाने में कपूर कारगर होता है। कपूर के तेल का प्रयोग बहुत ही लाभदायक माना जाता है।
हर पूजा में जरूरी है कर्पूर, बड़ी से बड़ी परेशानियों को करता है दूर, पढ़ें 11 अचूक प्रयोग
कर्पूर या कपूर मोम की तरह उड़नशील दिव्य वानस्पतिक द्रव्य है। इसे अक्सर आरती के बाद या आरती करते वक्त जलाया जाता है जिससे वातावरण में सुगंध फैल जाती है और मन एवं मस्तिष्क को शांति मिलती है। कपूर को संस्कृत में कर्पूर, फारसी में काफूर और अंग्रेजी में कैंफर कहते हैं।
वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में भी इसके महत्व और उपयोग के बारे में बताया गया है। कर्पूर के कई औषधि के रूप में भी कई फायदे हैं।
हम आपको बताएंगे कि कर्पूर या कपूर से आप कैसे संकट मुक्त होकर मालामाल बन सकते हैं और कैसे आप घर को भी बाधा मुक्त रख सकते हैं।
पहला उपाय
पुण्य प्राप्ति हेतु
: कर्पूर जलाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। अत: प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर (कपूर) जरूर जलाएं।
दूसरा उपाय
पितृदोष और कालसर्पदोष से मुक्ति हेतु :
कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि हमें शायद पितृदोष है या काल सर्पदोष है। दरअसल, यह राहु और केतु का प्रभाव मात्र है। इसको दूर करने के लिए घर के वास्तु को ठीक करें।
यदि ऐसा नहीं कर सकते हैं तो प्रतिदिन सुबह, शाम और रात्रि को तीन बार घी में भिगोया हुआ कर्पूर जलाएं। घर के शौचालय और बाथरूप में कर्पूर की 2-2 टिकियां रख दें। बस इतना उपाय ही काफी है।
तीसरा उपाय
आकस्मिक दुर्घटना से बचाव :
आकस्मिक दुर्घटना का कारण राहु, केतु और शनि होते हैं। इसके अलावा हमारी तंद्रा और क्रोध भी दुर्घटना का कारण बनते हैं। इसके लिए रात्रि में हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कर्पूर जलाएं।
हालांकि प्रतिदिन सुबह और शाम जिस घर में कर्पूर जलता रहता है उस घर में किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती। रात्रि में सोने से पूर्व कर्पूर जलाकर सोना तो और भी लाभदायक है।
चौथा उपाय
सकारात्मक उर्जा और शांति के लिए :
घर में यदि सकारात्मक उर्जा और शांति का निर्माण करना है तो प्रतिदिन सुबह और शाम कर्पूर को घी में भिगोकर जलाएं और संपूर्ण घर में उसकी खुशबू फैलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक उर्जा नष्ट हो जाएगी। दु:स्वप्न नहीं आएंगे और घर में अमन शांति बनी रहेगी है।
वैज्ञानिक शोधों से यह भी ज्ञात हुआ है कि इसकी सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव नष्ट हो जाते हैं जिससे वातावरण शुद्ध हो जाता है तथा बीमारी होने का भय भी नहीं रहता।
पांचवां उपाय
अचानक धन प्राप्ति का उपाय:-
गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें। शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। इससे आपको अचानक धन मिल सकता है।
यह कार्य आप कभी भी शुरू करके कम से कम 43 दिन तक करेंगे तो लाभ मिलेगा। यह कार्य नवरात्रि के दौरान करेंगे तो और भी ज्यादा असरकारक होगा।
छठा उपाय
वास्तु दोष मिटाने के लिए :
यदि घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष निर्मित हो रहा है तो वहां एक कर्पूर की 2 टिकियां रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तब दूसरी दो टिकिया रख दें। इस तरह बदलते रहेंगे तो वास्तुदोष निर्मित नहीं होगा।
सातवां उपाय
भाग्य चमकाने के लिए :
पानी में कर्पूर के तेल की कुछ बूंदों को डालकर नहाएं। यह आपको तरोताजा तो रखेगा ही आपके भाग्य को भी चमकाएगा। यदि इस में कुछ बूंदें चमेली के तेल की भी डाल लेंगे तो इससे राहु, केतु और शनि का दोष नहीं रहेगा, लेकिन ऐसे सिर्फ शनिवार को ही करें।
आठवां उपाय
पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने हेतु :
रात को सोते समय पत्नी अपने पति के तकिये में सिंदूर की एक पुड़िया और पति अपनी पत्नी के तकिये में कपूर की 2 टिकियां रख दें। प्रातः होते ही सिंदूर की पुड़िया घर से बाहर कही उचित स्थान पर फेंक दें तथा कपूर को निकाल कर शयन कक्ष में जला दें।
यदि ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो प्रतिदिन शयनकक्ष में कर्पूर जलाएं और कर्पूर की 2 टिकियां शयनकक्ष के किसी कोने में रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तो दूसरी रख दें।
नौंवा उपाय
धनवान बनने के लिए :
रात्रि काल के समय रसोई समेटने के बाद चांदी की कटोरी में लौंग तथा कपूर जला दिया करें। यह कार्य नित्य प्रतिदिन करेंगे तो धन-धान्य से आपका घर भरा रहेगा। धन की कभी कमी नहीं होगी।
दसवां उपाय
विवाह हेतु :
विवाह में आ रही बाधा को दूर करना चाहते हैं तो यह उपाय बहुत ही कारगर है। 36 लौंग और 6 कपूर के टुकड़े लें, इसमें हल्दी और चावल मिलाकर इससे मां दुर्गा को आहुति दें।
ग्यारहवां उपाय
मनचाही भूमि या भवन पाने के लिए :
सबसे पहले उस स्थान की थोड़ी-सी मिट्टी लाकर एक कांच की शीशी में उसे डालें। उसमें गंगा जल और कपूर डालकर उसे पूजा में जौ के ढेर पर स्थापित कर दें। नवरात्र भर उस शीशी के आगे नवार्ण मन्त्र 'ऐं हीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे' का 5 माला जप करें और जौ में रोज गंगा जल डालें। नवमी के दिन थोड़े से अंकुरित जौ निकाल लें और ले जाकर मनचाही जगह पर डाल दें। कांच की शीशी को छोड़कर शेष सामग्री को नदी में डाल दें। देवी की कृपा हुई तो आपको मनचाहा घर मिल जाएगा।
पैसों की तंगी झेल रहे हैं? कपूर के इस साधारण उपाय को जरूर आजमाएं
कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी जीवन में पैसों की कमी बनी रहती है या फिर धन आपके पास टिकता नहीं है तो परेशान न हों. बस पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर से जुड़ा ये उपाय आजमाकर देखें.
हिंदू धर्म में कपूर को बेहद पवित्र माना जाता है. यही कारण है पूजा के बाद आरती करना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही जरूरी है कपूर जलाना भी. बिना कपूर के किसी भी धार्मिक कार्य को अधूरा माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के सामने कपूर जलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है. यही कारण है कि सुबह और शाम के समय जब भी घर में पूजा करें तो उस दौरान कपूर जरूर जलाना चाहिए.
धन की कमी दूर करता है कपूर
सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं बल्कि कपूर सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है और वास्तु दोष दूर करने के साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने में भी मदद करता है. कपूर के इस्तेमाल से जुड़े कुछ चमत्कारिक उपाय भी हैं जिन्हें अगर सही तरीके से किया जाए तो धन की कमी तो दूर होती ही है घर में बरकत और सुख-समृद्धि भी आती है. ऐसे में कपूर के ये आसान उपाय कैसे आपको मालामाल बना सकते हैं, .
वास्तु दोष,नजर दोष और भाग्य दोष को भी दूर करता है कपूर
धन प्राप्ति के लिए कपूर के उपाय
1. अगर आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं तो इस उपाय से आपको जरूर लाभ होगा. इसके लिए रात के समय चांदी की कटोरी में (चांदी की कटोरी न हो तो कोई अन्य कटोरी ले सकते हैं) कपूर और लौंग एक साथ जलाएं. हर रोज अगर आप कपूर से जुड़ा ये उपाय करेंगे तो आपके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी. धन आपके पास रुकने लगेगा और समृद्धि भी बनी रहेगी.
2. शाम के समय गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखकर उसे जला दें और कपूर के जल जाने के बाद यह फूल देवी दुर्गा को चढा दें. ऐसा करने से आपको रुके हुए या कहीं फंसे हुए धन और पैसों की प्राप्ति होगी. साथ ही में अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है.
3. हर रोज सुबह और शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और जलते हुए कपूर को पूरे घर में घुमाएं ताकि उसकी खुशबू सब जगह फैले. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, सुख शांति बनी रहती है.
4. अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा, समस्याओं ने घेर रखा है और इन सबकी वजह से धन की भी हानि हो रही है तो आपको रोजाना नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर उससे स्नान करना चाहिए. ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर होता है और भाग्य में वृद्धि होती है.
5. कपूर का इस्तेमाल कर आप धन के साथ ही बुद्धि भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए बुधवार के दिन स्नान के बाद हरे रंग के वस्त्र धारण करें और कपूर और मिश्री के साथ ही घी और कांसे का दान करें. इसके अलावा साबुदाने के 12 दाने लें और उसे कपूर की मदद से जला दें. ऐसा करने से भी भाग्य चमकता है और धन लाभ की प्राप्ति होती है.
जान लें कपूर जलाने का ये बेहद खास तरीका, घर चलकर आएगी सुख-समृद्धि
कपूर जलाने के ढेरों फायदे हैं. यह भगवान को प्रसन्न करके कृपा पाने, घर के वास्तु दोष को दूर करने के साथ-साथ पति-पत्नी के रिश्ते को बेहतर करने में भी बहुत उपयोगी है.
पूजा करते समय हिंदू धर्म में कुछ खास चीजों का अनिवार्य तौर पर उपयोग किया जाता है. इनमें से एक है कपूर कपूर की भीनी भीनी खुशबू में नकारात्मक ऊर्जा को हटाकर सकारात्मक ऊर्जा लाने की शक्ति होती है. कपूर पूरे वातावरण को शुद्ध कर देता है.धर्म के अलावा ज्योतिष और वास्तु में भी कपूर को बहुत अहमियत दी गई है. कपूर को पूजा से लेकर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए ज्योतिष-वास्तु के उपायों और टोटकों में भी उपयोग किया जाता है, जो कि बेहद प्रभावी नतीजे देता है. आज कपूर के आसान उपाय जानते हैं, जो धन-संपत्ति, सुख, अच्छी मैरिड लाइफ देते हैं.
कपूर के आसान और अचूक उपाय
पैसों की तंगी दूर करने का उपाय:
इसके लिए रोज रात को परिवार के सारे सदस्यों के भोजन करने के बाद किचन साफ करें और चांदी की छोटी सी कटोरी में कपूर और लौंग को डालकर जला दें. महीने भर में ही आर्थिक स्थिति में बदलाव साफ नजर आने लगेगा.
खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए उपाय:
पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े, मनमुटाव को दूर करने के लिए बेडरूम की सफाई करने के बाद कपूर जला दें और उसे हर कोने में घुमाएं, इससे माहौल की निगेटिविटी खत्म होती है.
जीवनसाथी के साथ रिश्ता बेहतर करने का उपाय:
यदि किसी कारण से पति-पत्नी के बीच का रिश्ता कमजोर पड़ रहा हो तो पत्नी रात में पति के तकिए के नीचे कपूर की टिकिया रख दे और सुबह अकेले में उसे जला दे. रिश्ते की सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी.
घर में सुख-शांति लाने का उपाय:
रोज सुबह-शाम घी में कपूर डुबोकर जलाएं और उसे घर में घुमा दें. घर में सुख-शांति आते देर नहीं लगेगी. इसके अलावा घर के पूजा घर में भी रोज कपूर जलाएं, इससे भगवान भी प्रसन्न होते हैं और घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं.